ETV Bharat / sports

CWG 2022: भारत का 11वें और अन्तिम दिन का कार्यक्रम

author img

By

Published : Aug 8, 2022, 10:54 AM IST

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का आज आखिरी दिन है और भारत को कम से कम पांच पदक मिलना तय है. राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को 11वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है.

commonwealth games 2022  CWG 2022  india in CWG 2022  Indias program for the 11th and final day  राष्ट्रमंडल खेलों 2022  भारत का 11वें और अन्तिम दिन का कार्यक्रम  बर्मिंघम  राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत
commonwealth games 2022

बर्मिंघम: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का आज आखिरी दिन है और भारत को कम से कम पांच पदक मिलना तय है. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी. यह मुकाबला शाम 5 बजे शुरू होगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अब तक 55 पदक मिल चुके हैं. इसमें 18 स्वर्ण 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को 11वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है.

राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार (8 अगस्त) को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है.

(भारतीय समयानुसार)

बैडमिंटन:
महिला एकल स्वर्ण पदक मैच: पीवी सिंधु – 1:20 बजे
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: लक्ष्य सेन – 2:10 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी – दोपहर 3:00 बजे

टेबल टेनिस:
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: जी साथियान – 3:35 बजे
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरथ कमल – 4:25 बजे.

हॉकी:
पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 5:00 बजे

यह भी पढ़ें: CWG 2022: शरत को दोहरी सफलता : श्रीजा के साथ मिश्रित युगल स्वर्ण, पुरुष एकल फाइनल में

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.