ETV Bharat / sports

CWG 2022: पान बेचने वाले के बेटे ने भारत को दिलाया पहला मेडल, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

author img

By

Published : Jul 30, 2022, 3:59 PM IST

Updated : Jul 30, 2022, 7:20 PM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खुल गया है. वेटलिफ्टर संकेत महादेव सागर ने पहला पदक दिलाया. उन्होंने पुरुषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला.

Commonwealth Games 2022  Sanket Mahadev Sargar  Sanket won silver medal  Sanket Mahadev Sargar in cwg 2022  Sports News  संकेत महादेव सरगर  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022  खेल समाचार  सरगर ने जीता सिल्वर मेडल
Commonwealth Games 2022 Sanket Mahadev Sargar Sanket won silver medal Sanket Mahadev Sargar in cwg 2022 Sports News संकेत महादेव सरगर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 खेल समाचार सरगर ने जीता सिल्वर मेडल

बर्मिंघम: कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजिन बर्मिंघम में हो रहा है. आज यानी 30 जुलाई शनिवार को इवेंट्स का दूसरा दिन है. कई स्पर्धाओं में खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिसमें मेडल-मैच भी शामिल हैं

संकेत महादेव सरगर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला रजत पदक दिला दिया है. महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाली इस 21 साल के भरोत्तोलक ने 55 किग्रा भारवर्ग में इतिहास रच दिया. क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में चोटिल होने के बावजूद सरगर ने स्वर्ण के लिए प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले संकेत स्वभाव से शर्मीले हैं और मुकाबलों के दौरान अपनी टीम के सपोर्ट स्टाफ के अलावा किसी से बात नहीं करते हैं.

संकेत महाराष्ट्र के सांगली में पिता की पान की दुकान और खाने की दुकान में मदद करते हैं. वह अपने पिता को अब आराम करते हुए देखना चाहते हैं. संकेत ने इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

सरगर के पिता महादेव सरगर ने कहा, मैं अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए चाय और पान की दुकान चलाता हूं. मेरे बेटे ने हरियाणा (खेलो इंडिया यूथ गेम्स) में महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक जीता था और अब बेटे ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता है. मैं बहुत उत्साहित हूं.

  • Sangli, Maharashtra | I run a tea & paan shop to earn my bread. My daughter won gold for Maharashtra in Haryana (Khelo India Youth Games) & my son has now won the first medal in CWG. I am elated: Mahadev Sargar, father of Sanket Sargar who won the silver medal in CWG 2022 pic.twitter.com/8T9yPrfGil

    — ANI (@ANI) July 30, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

संकेत ने हाल ही में कहा था, अगर वह स्वर्ण जीत लेते हैं तो अपने पिता की मदद करेंगे. उन्होंने मेरे लिए काफी दुख उठाए हैं. मैं उन्हें अब खुशियां देना चाहता हूं. संकेत अब पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतना चाहते हैं.

संकेत सरगर को पिछले साल अक्तूबर में एनआईएस पटियाला में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था. वह कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र हैं. संकेत ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में स्वर्ण पदक जीता था.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: निकहत जरीन बड़ी उम्मीदों के साथ पदार्पण करने को तैयार

भारत के लिए पुरुषों में पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों में सतीश शिवलिंगम और रंगला वेंकट राहुल ने स्वर्ण जीता था. संकेत उस क्रम को जारी रखने में कामयाब नहीं हुए. भरोत्तोलन 19वीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में है. साल 1950 में पहली बार यह खेलों का हिस्सा लिया था. इस बार 16 वर्गों में 180 एथलीट भाग ले रहे हैं. इनमें 90 पुरुष और 90 महिला हैं.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: कई मुश्किलों का सामना करने के बाद बर्मिंघम पहुंची पाकिस्तानी बैडमिंटन टीम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारोत्तोलक संकेत सरगर को बधाई देते हुए कहा है कि उनके अथक परिश्रम ने देश का नाम रोशन किया है. सरगर ने पुरुषों के 55 किलो वर्ग में रजत पदक जीता. मुर्मू ने ट्वीट किया, संकेत सरगर को राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई. आपके अथक परिश्रम से आपको सफलता मिली और देश का नाम रोशन हुआ. पदक तालिका में भारत का खाता खुला. मेरी शुभकामनाएं.

Last Updated : Jul 30, 2022, 7:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.