ETV Bharat / city

दो साल का गुरु है सबका 'गुरु', चुटकी में देता है UPSC के सवालों के जवाब

author img

By

Published : Jul 5, 2019, 6:03 PM IST

गूगल गुरु नाम से चर्चित गुरु उपाध्याय ने 2 साल की उम्र में ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक रिकॉर्ड, एशिया सर्वश्रेष्ठ बालक की उपाधि प्राप्त कर ली. गुरु को फिजिक्स, केमिस्ट्री के फार्मूले के साथ ही सामान्य ज्ञान के सवाल याद हैं.

अपने माता-पाता के साथ गुरु.

मथुरा: वृंदावन का रहने वाले गुरु उपाध्याय की उम्र महज 2 साल 10 महीने है. लेकिन काबिलियत इतनी कि हर कोई हैरान है. हाल ही में गुरु ने एशिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. इस बच्चे को इंडिया बुक रिकॉर्ड, एशिया स्वर श्रेष्ठ बालक की उपाधि भी मिली है. वृंदावन में गूगल गुरु के नाम से चर्चित यह बच्चा दुनिया के सभी देशों की राजधानियों के नाम बता सकता है. इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट फिजिक्स, केमिस्ट्री के फार्मूले पूरी तरह से याद हैं.

मथुरा बच्चे गुगल गुरु का कारनामा, काबिलियत किसी की मोहताज नहीं होती
वृंदावन के गोरा नगर के रहने वाले गुरु उपाध्याय ने हाल ही में एशिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. गुरु उपाध्याय अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं. गुरु उपाध्याय कैसे बने गूगल गुरु-
  • गुरु उपाध्याय के पिता अरविंद उपाध्याय और मां प्रिया सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं.
  • गुरु अपने माता-पिता की पढ़ाई को गौर से देखते हैं.
  • माता-पिता की पढ़ाई को देखकर गुरु उपाध्याय प्रश्नों के उत्तर को याद कर लेते हैं.
  • गुरु ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है.
  • गुरु उपाध्याय ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया.
  • गुरु को एशिया सर्वश्रेष्ठ बालक की उपाधि से नवाजा गया.
  • गुरु उपाध्याय वृंदावन में गूगल गुरु के नाम से चर्चित है.

गुरु के पिता अरविंद उपाध्याय ने बताया कि गुरु देशों की राजधानियां, उनके झंडों को पहचान करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. अब गुरु ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में 1 मिनट 48 सेकेंड में 18 जनवरी से 29 मई तक के करेंट अफेयर में से पूछे गए सवाल, और क्लास 6 से इंटरमीडिएट फिजिक्स, केमिस्ट्री के फार्मूले बताए. गुरु ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है, इसलिए इसे को सर्वज्ञ बालक उपाधि से सम्मानित किया गया.

Intro:मथुरा। वृंदावन का रहने वाला गुरु उपाध्याय 2 साल 10 महीने इसकी उम्र है ।लेकिन काबिलियत उतनी ही होनहार है, कहते हैं काबिलियत किसी की मोहताज नहीं होती, ऐसा ही कारनामा इस बच्चे ने कर दिखाया। हाल ही में इस बच्चे ने एशिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया ।इस बच्चे को इंडिया बुक रिकॉर्ड, एशिया स्वर श्रेष्ठ बालक की उपाधि भी मिली है। वृंदावन में गूगल गुरु के नाम से चर्चित होने लगाया बालक ।यह बालक ने दुनिया के सभी देशों की राजधानियों के नाम बता सकता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट फिजिक्स केमिस्ट्री के फार्मूले पूरी तरह से याद है।


Body:वृंदावन के गोरा नगर का रहने वाला गुरु उपाध्याय ने हाल ही में एशिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। गुरु उपाध्याय अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करा चुका है, और वृंदावन में गूगल गुरु के नाम से जाना जाता है यह बालक।


Conclusion:गुरु उपाध्याय के पिता अरविंद उपाध्याय और मां प्रिया सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं तभी यह बच्चा अपने माता-पिता की पढ़ाई को गौर से देखता है। माता पिता की पढ़ाई को देखकर गुरु उपाध्याय प्रश्नों के उत्तर को याद कर लेता है। धीरे-धीरे करके गुरु उपाध्याय ने इंडिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उसके बाद गुरु उपाध्याय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, और हाल ही में एशिया बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है। गुरु को एशिया सर्वश्रेष्ठ बालक की उपाधि से नवाजा गया। गुरु उपाध्याय वृंदावन में गूगल गुरु के नाम से चर्चित है।


वाइट अरविंद उपाध्याय गुरु के पिता


mathura reporter
praveen sharma
9410271733,8979375445
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.