ETV Bharat / city

राष्ट्रपति चुनाव: लखनऊ में यशवंत सिन्हा आज अखिलेश और सपा विधायकों से मिलेंगे

author img

By

Published : Jul 7, 2022, 7:32 AM IST

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज लखनऊ पहुंचेंगे. वो यहां समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा विधायकों से मुलाकात करेंगे.

ईटीवी भारत
yashwant sinha in lucknow

लखनऊ: राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज राजधानी लखनऊ में समर्थन जुटाएंगे। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ औपचारिक मुलाकात कराने को लेकर अखिलेश यादव ने आज बैठक बुलाई है.

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने आज शाम 5 बजे यशवंत सिन्हा के साथ सपा विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ निर्वाचित विधायकों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद जताई जा रही है. सपा विधायकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधायकों के साथ भी यशवंत सिन्हा बात करके समर्थन जुटाएंगे.


ये भी पढ़ें- बसपा सरकार में हाजी इकबाल की इस कोठी में कभी जी-हजूरी करते थे अफसर, सीएम के बुलडोजर ने ढहा दिया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और यशवंत सिन्हा आज शाम सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. वहीं दूसरी तरफ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू भी 8 जुलाई को लखनऊ आ सकती हैं और भाजपा विधायकों के साथ बैठक होगी. उसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. शहर में कई जगहों पर प्रदेश सरकार की तरफ स्वागत की होर्डिंग्स लगाई गई हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.