ETV Bharat / city

भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी सरकार, महाराष्ट्र जैसी होगी स्थिति- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

author img

By

Published : Jun 24, 2022, 11:03 PM IST

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज अपने एकदिवसीय धनबाद दौरे थे. आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होकर वो गुरुवार देर रात वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. धनबाद में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की आकंठ में सरकार डूबी है, महाराष्ट्र जैसी स्थिति होगी.

धनबाद: बहुचर्चित सांसद स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) गुरुवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से धनबाद पहुंचे. जहां से एक आश्रम के कार्यक्रम के लिए वह गिरिडीह गए. वहां से वापस धनबाद पहुंचकर गुरुवार की शाम को नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से वापस चले गए.

भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी सरकार, महाराष्ट्र जैसी होगी स्थिति- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

धनबाद रेलवे स्टेशन पर साक्षी महाराज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी (Sakshi Maharaj targeted Hemant Government) हुई है. आने वाले समय में इस सरकार की भी स्थिति महाराष्ट्र वाली होगी. वहीं उत्तर प्रदेश के 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया. जबकि राष्ट्रपति पद के लिए NDA उमीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीत के प्रति विश्वास जताया है. उन्होंने बताया कि भाजपा ने ही प्रथम महिला आदिवासी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बनाया था और अब प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी द्रौपदी मुर्मू ही बनेंगी.

यह भी पढ़ें-अग्निपथ पर बीजेपी सांसद का बेतुका बयान, बोले- युवाओं को नशा, हत्या और बलात्कार से बचाने के लिए है योजना

वहीं महाराष्ट्र में वर्तमान सियासी संकट के बारे में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के क्रियाकलापों से जनता त्रस्त है, जिसका परिणाम सामने आया है. इस सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा. वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में जारी हिंसा के बारे में सवाल पूछे जाने पर साक्षी महाराज ने स्पष्ट कहा कि देशवासियों को पीएम मोदी पर विश्वास रखना चाहिए. वह जो भी कर रहे हैं, देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए कर रहे हैं. किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश सुरक्षित हाथों में है. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज आश्रम के कार्यक्रम के लिए गिरिडीह से धनबाद पहुंचे थे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.