ETV Bharat / bharat

नायडू ने 'तिरंगा बाइक रैली' को दिखाई हरी झंडी, राहुल बोले- तिरंगा हमारी शान

author img

By

Published : Aug 3, 2022, 11:16 AM IST

Updated : Aug 3, 2022, 12:46 PM IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल हुए.

Vice President flagged off Har ghar tiranga Bike rally for MPs, Smriti Irani was seen driving a scooty
उपराष्ट्रपति नायडू ने 'तिरंगा बाइक रैली' को दिखाई हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री व सांसदों ने चलाई बाइक

नई दिल्ली: दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया. तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री व सांसद शामिल हुए. संस्कृति मंत्रालय ने इस रैली को आयोजित किया है और इसमें वरिष्ठ नेताओं के अलावा सैकड़ों लोग भी शामिल हुए. सभी ने अपनी अपनी दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने.

वहीं,सत्ता पक्ष ने विपक्षी दलों पर हमला बोला तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शायराना अंदाज में ट्वीट कर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा.'

उपराष्ट्रपति नायडू ने 'तिरंगा बाइक रैली' को दिखाई हरी झंडी, केंद्रीय मंत्री व सांसदों ने चलाई बाइक

बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री खुद बाइक, स्कूटी चलाकर इसका हिस्सा बने, वहीं कुछ सांसद और मंत्री दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठ कर लाल किले से विजय चौक तक रैली में शामिल हुए. इस दौरान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, 'लालकिले से तिरंगा यात्रा निकाला जा रही है, हम संसद सदस्य है, आम जनता हमको देख रही है, हमें उदाहरण देना है उनके सामने.

देश की एकता के लिए, महान लोगों ने जो देश के लिए जो त्याग किया उनको याद रखना है अपने बच्चों को स्वतन्त्रता सेनानियों के बारे में बताना है, उनके योगदान को याद रखना है.' इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में हिस्सा लेने की अपील भी की थी. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है.

ये भी पढ़ें- रिजर्व बैंक मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, बढ़ सकती है EMI, रेपो रेट में वृद्धि संभव

जो संपूर्ण देश प्रदेश के साथ श्योपुर जिले में भी 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा. मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे. 'हर घर तिरंगा' अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए भाजपा ने सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच प्रभात फेरी निकालने और पार्टी की युवा शाखा के नेताओं से बाइक के जरिये तिरंगा यात्रा निकालने को कहा है. पार्टी 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर तक प्रभातफेरी निकालेंगे और इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन करेंगे.

(आईएएनएस)

Last Updated :Aug 3, 2022, 12:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.