ETV Bharat / bharat

सहाराश्री सुब्रत राय सहारा का निधन, आज मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 15, 2023, 6:25 AM IST

Updated : Nov 15, 2023, 12:48 PM IST

सहारा ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत राय सहारा का निधन (Saharashri Subrata Roy Sahara Passed Away) हो गया. उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली. उनके निधन से सहारा परिवार में शोक की लहर छा गई. आज मुंबई से दोपहर दो बजे चार्टर प्लेन से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ लाया जाएगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

मुंबईः सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन (Saharashri Subrata Roy Sahara Passed Away) हो गया . वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मुंबई के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से सहारा परिवार में शोक की लहर छा गई. आज मुंबई से दोपहर दो बजे चार्टर प्लेन से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ लाया जाएगा. पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए सहारा सिटी भी ले जाया जाएगा.

Etv bharat
सहारा परिवार की ओर से जारी किया गया बयान.

सहारा ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया. वह काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे. सुब्रत रॉय के निधन की पुष्टि सहारा ग्रुप की ओर से की गई है. जारी बयान में कहा गया है कि मुंबई के अस्पताल में सुब्रत राय सहारा ने रात 10.30 बजे कार्डिक अरेस्ट के बाद अंतिम सांस ली. वह हाईपरटेंशन और मधुमेह जैसी बीमारियों से भी ग्रसित थे.

  • सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

    प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

    ॐ शांति!

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।

    भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/Gdhmy5mDs8

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उन्हें 12 नवंबर को मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि निवेशकों का पैसा न लौटाने के मामले में उन्हें पिछले साल उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. तबसे वह जमानत पर बाहर थे.

  • सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
    ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

    — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद।

    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

    शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।

    भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/QO6vAjriAv

    — Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं, सहाराश्री के निधन पर राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक जताया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव के अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके निधन पर शोक जताया है. उनके निधन को देश की क्षति बताया है.

ये भी पढ़ेंः Sahara Refund प्रोसेस शुरू, अमित शाह ने 112 निवेशकों के खाता में पैसे किए ट्रांसफर, जानें क्लेम करने का प्रोसेस

ये भी पढ़ेंः Sahara Refund Portal : सहारा में फंसे पैसे को निकालने के लिए क्लेम करने की डेडलाइन क्या है?

Last Updated : Nov 15, 2023, 12:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.