ETV Bharat / bharat

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के सशक्तीकरण के वादे को पूरा किया: प्रधानमंत्री मोदी

author img

By PTI

Published : Jan 3, 2024, 6:35 PM IST

Updated : Jan 3, 2024, 6:43 PM IST

PM Modi Kerala visit : पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है. उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों की सरकारों ने महिलाओं की ताकत को कम आंका. पढ़िए पूरी खबर... targets Left Congress

PM Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी

त्रिशूर (केरल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक में देरी की जबकि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित किया. प्रधानमंत्री ने यहां महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'नारी शक्ति वंदन' विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है. महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है.

  • #WATCH आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को… pic.twitter.com/Sz4TmSiQSz

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • #WATCH आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका… pic.twitter.com/k7MXxavesa

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, 'अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका.' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और अन्य दलों ने लोकसभा में आरक्षण विधेयक में देरी की. हालांकि, नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है.

  • दुर्भाग्य से आजादी के बाद लेफ्ट, कांग्रेस की सरकारों ने, एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना।

    लेफ्ट और कांग्रेस की सरकारों ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाले कानून को वर्षों तक लटकाए रखा।

    लेकिन मोदी ने आप सभी बहनों को आपका हक देने की… pic.twitter.com/12qxjeTOzY

    — BJP (@BJP4India) January 3, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • #WATCH INDI गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है...: त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/o1D182sFe4

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मोदी ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की है.' गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की प्रगति से राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब तो 'मोदी की गारंटी' को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है.

  • भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए चार जातियां सर्वोपरि हैं। जब देश के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा।

    इसलिए भाजपा सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ इन चार जातियों को सबसे ज्यादा मिला है।

    - पीएम @narendramodi pic.twitter.com/CdYIcEI3gi

    — BJP (@BJP4India) January 3, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • जब केरल की Nurses इराक में फंसी थीं तो ये बीजेपी सरकार थी, जो उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर केरल वापस लाई।

    कल्पना कीजिए, अगर दिल्ली में लेफ्ट-कांग्रेस की कमजोर सरकार होती तो हमारी इन बेटियों का क्या होता?

    ये मोदी की गारंटी है कि दुनिया में संकट चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो हर… pic.twitter.com/n5Xbpr3lsp

    — BJP (@BJP4India) January 3, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी. इस यात्रा को पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे. प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत देश के विभिन्न कोनों में पहुंच रही गाड़ियों को अक्सर 'मोदी की गारंटी' वाली गाड़ी कहते हैं. त्रिशूर की रैली में मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया.

ये भी पढ़ें- Watch : केरल के त्रिशूर में पीएम मोदी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

Last Updated :Jan 3, 2024, 6:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.