ETV Bharat / state

राजसमंद: देवगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन...

author img

By

Published : Nov 25, 2020, 4:35 PM IST

महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर संगोष्ठी, Seminar on Women Violence Eradication Day
महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर संगोष्ठी

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन को रोकने के लिए हर साल 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है. जिसे लेकर राजसमंद के देवगढ़ में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

देवगढ़ (राजसमंद). क्षेत्र में बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग और करियर महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अवंतिका शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पूरे विश्व में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए मनाया जाता है. महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानव अधिकारों का उल्लंघन है. जिसको रोकने के लिए महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित सामाजिक कुरीतियों को दूर करना अति आवश्यक है.

मुख्य वक्ता भावना ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव खत्म करने के लिए लोगों में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है, जिससे महिलाओं के खिलाफ हो रही सभी प्रकार की हिंसा को खत्म किया जा सके. हमारे देश और समाज के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है.

पढ़ेंः राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री मानिकचंद सुराणा का निधन, समाजवादी नेता के तौर थी पहचान

बता दें कि दुनियाभर में महिलाओं के प्रति हिंसा, शोषण और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. महिलाओं को समर्पित करते हुए 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस घोषित किया गया है, जिसे विश्वभर में मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने के लिए अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.