ETV Bharat / state

कांग्रेस करती है वोट की राजनीति और भाजपा राष्ट्रवाद की बात : सतीश पूनिया

author img

By

Published : Nov 6, 2019, 4:32 AM IST

जालोर के रानीवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी नीतियों के आधार पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है.

jalore news, जालोर हिन्दी खबर

रानीवाड़ा (जालोर). भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ और भाजपा के जयकारों के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से वोट की राजनीति की है. जबकि भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति कर‌ देश को आगे बढाने का काम करती है.

सतीश पूनिया किया गया भव्य स्वागत

पूनिया ने कहा कि भाजपा ने अपनी नितियों के आधार पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है. इसी का नतीजा है कि आज लगातार दूसरी बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आई है. वहीं प्रधानमंत्री दुगुने जोश के साथ विश्वभर में भारत का लोहा मनवाते हुए देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे है.

पढ़ेंः अंतरिक्ष और विज्ञान के युग में भी गायों की महिमा ना कम हुई है ना ही होगीः सतीश पूनिया

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत परिचय देते हुए जिले में चल रही संगठन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही पूनिया के स्वागत में क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ता फूल सिंह देवड़ा के नेतृत्व में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की लिखी हुई यथार्थ गीता भेंट की गई. वहीं कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार खंडेलवाल ने किया.

प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चारों खाने चित है. प्रदेश में विकास कार्य ठप है. विकासशील प्रदेश को कांग्रेस सरकार अपनी नीतियों के कारण बिमारू राज्यों की श्रेणी में ले जा रहे है. वहीं भाजपा सरकार की ओर से स्वीकृत विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ठप करके प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है.

पढ़ेंः जालोर एसीबी ने बाड़मेर के रमणिया गांव हल्का पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रैप

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम प्रदेश में दमदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. साथ ही कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में जो जनता से वादे किये थे. उनसे वो मुकर रही है, पर भाजपा जनता के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाकार उनका हक दिलाती रहेगी.

Intro:रानीवाड़ा (जालोर) - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया का भाजपा कार्यालय पहुॅचने पर ढोल-धमाकों के साथ भारतमाता व भाजपा के जयकारों के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Body:

रानीवाडा (जालोर)- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया का भाजपा कार्यालय पहुॅचने पर ढोल-धमाकों के साथ भारतमाता व भाजपा के जयकारों के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट की राजनीति की है जबकि भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करी‌ देश को आगे बढाने का काम करती है। भाजपा ने अपनी नितियों के आधार पर चलकर विश्व की सबसे बडी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है इसी का नतीजा है कि आज लगातार दूसरी बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ देश में प्रधानमंत्री दुगुने जोश के साथ विश्वभर में भारत देश का लोहा मनवाते हुए देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चारों खाने चित है प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। किसान व मजदूर त्रस्त है। विकासशील प्रदेश को कांग्रेस सरकार अपनी नितियों के कारण बिमारू राज्यों की श्रेणी में ले जा रहे है। भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत विकास कार्यो के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ठप्प करके प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। पूनीया ने कहा कि हम प्रदेश मेंं सषक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के साथ अन्याय नही होने देंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में जो जनता से वादे किये थे उनसे वो मुकर रही है पर भाजपा जनता के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाकार उनका हक दिलाती रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत परिचय देते हुए जिले में चल रही संगठन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद देवजी एम पटेल, जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, दानाराम चौधरी,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, डीसा नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचन्द जैन, मोतीराम चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री सर्जनसिह राठौड़ , वरिष्ठ भाजपाई हीरालाल सारस्वत, भूप सिंह डाभी , मोहब्बत सिंह गुन्दाऊ, भाजयुमो सांकड़ मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह सुरावा,चेतन दास वैष्णव, नरेश जोशी, रूपसिंह आजोदर, गोदाराम चौधरी, किरण कुमार माली, गोविन्द रावल, प्रकाश सेन आजोदर, चंदन सिंह कालमा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार खंडेलवाल ने किया।


क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पूनिया को की यथार्थ गीता भेंट की


भाजपा कार्यालय में पुनिया के स्वागत में क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ता फूल सिंह देवड़ा के नेतृत्व में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के द्वारा लिखी गई यथार्थ गीता भेंट की।

बाइट - सतीश पूनिया
भाजपा प्रदेशाध्यक्षConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.