ETV Bharat / state

राष्ट्रपति का राजस्थान दौरा : द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जैसलमेर, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Dec 23, 2023, 10:12 AM IST

Updated : Dec 23, 2023, 2:13 PM IST

President Droupadi Murmu Rajasthan Visit
राष्ट्रपति मुर्मू का राजस्थान दौरा आज

President Droupadi Murmu Rajasthan Visit, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर के दौरे पर हैं. इस दौरान वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को जैसलमेर पहुंच गए थे. वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शनिवार को जैसलमेर पहुंचे.

जैसलमेर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर पहुंच चुकी हैं. राष्ट्रपति एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष विमान से पहुंचीं. यहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगुवाई की. यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हो गईं. उनके साथ राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रवाना हुए. बतौर चीफ गेस्ट राष्ट्रपति सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगी. पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित होने वाले सेना के कार्यक्रम के बाद वे एक और कार्यक्रम में शिरकत करेंगीं और उसके बाद दिल्ली का रुख करेंगी.

राजीविका मिशन की लाभार्थी मिलेंगी राष्ट्रपति से : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार शाम करीब 4:15 बजे जैसलमेर के लखपति दीदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति राजीविका मिशन के तहत 5 हजार लाभार्थी महिलाओं से संवाद करेंगी. महिलाओं की ओर से लगाई गई स्टॉल्स का भी राष्ट्रपति निरीक्षण करेंगी. वहीं, सिम्बोलिक चेक के माध्यम से कम दर पर ऋण योजना का भी चेक देंगी.

  • भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के वीर, त्याग और बलिदान की धरती राजस्थान के जैसलमेर आगमन पर सभी प्रदेशवासी हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हैं। pic.twitter.com/OubRmiPJDA

    — C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) December 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें : 23 दिसंबर को जैसलमेर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

गौरतलब है कि राजीविका मिशन के तहत राष्ट्रपति मुर्मू आज देशभर की 45 लाख महिलाओं को लाभान्वित करेंगी. जैसलमेर दौरे के दौरान राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में 45 लाख महिलाओं के लिए 10 करोड़ रुपए के चेक वितरित करेंगी. इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति का जैसलमेर से वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम होगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पहुंचे जैसलमेर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शनिवार सुबह 10:30 बजे चार्टर प्लेन से रवाना हुए और जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे. सीएम शाम 4:20 बजे लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे. जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में यह कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जैसलमेर आए हैं.

Last Updated :Dec 23, 2023, 2:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.