ETV Bharat / state

सूर्य मिशन : आदित्य एल-1 की सफलता पर सीएम भजनलाल व सीपी जोशी ने दी इसरो को बधाई, कही ये बात

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Jan 6, 2024, 7:58 PM IST

Surya Mission success
Surya Mission success

Surya Mission, सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफलता पर शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसरो को बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी

जयपुर. इसरो ने सूर्य मिशन- आदित्य एल-1 की सफलता के साथ एक और कीर्तिमान रच दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 अपनी मंजिल के करीब पहुंच गया है. करीब तीन महीने के सफर के बाद आदित्य एल-1 की ऑर्बिट में एंट्री कराने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. हालांकि, इसका आखिरी पड़ाव बाकी है. इसरो की इस सफलता पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है.

निरंतर नई उपलब्धियां हासिल की : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूर्य मिशन-आदित्य एल-1 के अपने लक्ष्य तक पहुंचने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, उन्होंने कहा कि पूरे देश को इसरो की इस महान उपलब्धि पर गर्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. शर्मा ने कहा कि यह वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है कि देश की प्रथम सौर वेधशाला की सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य स्थान पर स्थापना हुई है. इससे सूर्य से जुड़े कई अनछुए तथ्य सामने आएंगे और मानवता के हित में विज्ञान का दायरा बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें - Aditya L1 Mission : जानिए क्या है आदित्य एल1 मिशन के लैग्रेंज पॉइट एल1 का महत्व

वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इसरो ने एक और कीर्तिमान रच दिया है. आज बहुत बड़ी सफलता भारत को मिली है, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की,सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को हृदय की गहराइयों से बधाई ,इस अभियान में पहुंचने वाला भारत चौथा देश हो गया,जो वहां अपने आप को स्थापित कर पाया है. जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल और सौभाग्य से पीएम मोदी राजस्थान की धरती पर है, पूरे राजस्थान की और से जो कीर्तिमान हासिल किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.