ETV Bharat / state

Asian Championships 2023 : राजस्थान की बेटी ने बढ़ाया मान, रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई

author img

By

Published : Jul 14, 2023, 9:15 PM IST

राजस्थान की बेटी अश्वनी बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप 2023 में अंडर 15 कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाया है. इस मौके पर प्रदेश के सीएम सहित अन्य नेताओं ने ट्वीटर पर अश्वनी को बधाई दी है.

Asian Championships 2023
Asian Championships 2023

जयपुर. राजस्थान की होनहार फीमेल रेसलर अश्वनी बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप की रेसलिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. अश्वनी की इस सफलता पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक एशियाई चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हो रहा है. इसमें राजस्थान के भीलवाड़ा की 15 वर्षीय फीमेल रेसलर अश्वनी बिश्नोई ने विश्व पटल पर भारत का परचम फहराया है. बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप 2023 में किर्गिस्तान की एना असमावलोका को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. अंडर-15 महिला कुश्ती स्पर्धा के 62 किलोग्राम वर्ग में अश्वनी ने किर्गिस्तानी खिलाड़ी को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बिश्नोई भीलवाड़ा के कृष्ण व्यायामशाला में तैयारी करती आई हैं.

  • राजस्थान की होनहार बेटी अश्वनी बिश्नोई ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

    इस बेहतरीन सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। pic.twitter.com/rRtA1k0GkU

    — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें. Rajasthan : जयपुर की प्रिया पूनिया का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में लेंगी हिस्सा

ट्वीटर पर सीएम गहलोत सहित अन्य ने दी बधाई : अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए अश्वनी ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना प्राऊड मोमेंट है. उनपर विश्वास जताते हुए ये अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने कृष्ण व्यायाम शाला, अन्य संस्थाओं और सहयोगियों का भी आभार जताया. बिश्नोई की इस सफलता पर प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राजस्थान की होनहार बेटी अश्विनी विश्नोई ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी ट्वीट कर अश्वनी को बधाई दी. प्रदेश के कई राजनेताओं ने अश्वनी बिश्नोई को टैग करते हुए शुभकामनाएं दी.

  • एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान की बेटी अश्वनी बिश्नोई जी द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आपने अपनी इस उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।#Rajasthan pic.twitter.com/40Q2XeYdDz

    — Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) July 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.