ETV Bharat / state

प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन और संकल्प समिति घोषित, केंद्रीय मंत्री मेघवाल संकल्प पत्र और नारायण पंचारिया चुनाव प्रबंधन के बने संयोजक, वसुंधरा राजे नदारद

author img

By

Published : Aug 17, 2023, 12:03 PM IST

Updated : Aug 17, 2023, 8:04 PM IST

राजस्थान बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक के दूसरे दिन ही प्रदेश संकल्प समिति और प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. इसकी घोषणा आज प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेस वार्ता के दौरान की है. वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दोनों ही कमेटियों में जगह नहीं मिली है.

Rajasthan BJP president CP Joshi declares
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया ऐलान

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी

जयपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद अब अपनी दो समितियां के नाम की घोषणा कर दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आज गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में दोनों समितियों के संयोजकों और बाकी सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल संकल्प पत्र और नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थक इन दोनों कमेटियों में जगह नही मिली है. वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और चुनाव में प्रचार करेंगी.

चुनाव प्रबंधन समिति : प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति मे प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को संयोजक बनाया गया है. जबकि प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह लखावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एसएम मीणा और सदस्य मधु कमल दर्पण के कन्हैया लाल को सह- संयोजक बनाया गया है. वहीं प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश संयोजक मीडिया विभाग प्रमोद वशिष्ठ, नीति शोध विभाग के शंकर अग्रवाल, प्रदेश संयोजक मीडिया संपर्क विभाग आनंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रचार प्रसार संयोजक निर्मल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया विभाग सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश संयोजक आईटी विभाग धनराज सोलंकी, पूर्व महापौर जयपुर नगर निगम निर्मल नाहटा, प्रचार प्रसार विभाग अभिषेक रावत, मीडिया पैनलिस्ट अपूर्वा सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा स्नेह कम्बोज को सदस्य बनाया गया है.

  • आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा राजस्थान कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।@BJP4Rajasthan pic.twitter.com/iDliZER72c

    — C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) August 17, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, PM मोदी की मौजूदगी में राजस्थान समेत 5 राज्यों के चुनाव पर मंथन

प्रदेश संकल्प समिति : प्रदेश संकल्प समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे. वहीं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक अल्का गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार प्रभु लाल सैनी, समिति चेयरमैन नगर निगम ग्रेटर राखी राठौड़ सह संयोजक होंगी. वहीं पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार सुनील कटारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा, राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन अध्यक्ष अशोक रामदास अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा रामगोपाल सुधार, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान धोबी समाज एकीकरण समिति प्रभु धोबी, पूर्व अध्यक्ष केश कला बोर्ड नोहर नाई,पूर्व सांसद जसवंत विश्नोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवासी समाज खेमराज देसाई, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वर्मा, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त सीएन मीणा, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग ममता शर्मा, प्रसिद्ध लोक गायक प्रकाश माली, सचिव श्याम सेवा समिति खाटू श्याम मंदिर श्याम सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष बाल सुधार आयोग चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग सरदार जसवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष आर एस अग्रवाल सदस्य होंगे.

पढ़ें Rajasthan Politics : गहलोत सरकार पर सीपी जोशी का तंज- जिनकी खुद की गारंटी नहीं वो क्या गारंटी देंगे?

वसुंधरा राजे प्रचार करेंगी : चुनाव प्रबंधन और संकल्प पत्र समिति के संयोजक और बाकी सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद जब प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि वह पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं चुनाव प्रचार करेंगी. बता दें कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जो दो समितियों की घोषणा की गई है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कोई भूमिका नहीं दी गई है. इतना ही नहीं राजे से जुड़े किसी भी समर्थक का नाम भी इन दोनों समितियों में नहीं है.

Last Updated :Aug 17, 2023, 8:04 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.