ETV Bharat / state

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, राजस्थान से चार शख्सियत होंगी सम्मानित

author img

By

Published : Jan 25, 2023, 11:52 PM IST

Moolchand Lodha, Lakshman Singh, Mohammed Hussain And Ahmed Hussain get Padam Shri
पद्म पुरस्कारों का ऐलान, राजस्थान से चार शख्सियत होंगी सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राजस्थान के कला जगत के लिए खुशखबर लेकर आई है. इस बार के पद्मश्री विजेताओं की सूची में राजस्थान से अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन का नाम शामिल है. समाज सेवा के क्षेत्र में राज्य के मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.

जयपुर. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है. कला और समाज सेवा के क्षेत्र में राजस्थान की जानी-मानी शख्सियतों को भी सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई है. इनमें मशहूर गजल गायक जयपुर के हुसैन बंधु शामिल हैं. जयपुर के अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा. वहीं समाज सेवा में मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है.

समाजसेवी मूलचंद लोढ़ा जन जागरण सेवा मंडल के संस्थापक हैं. मूलचंद आदिवासी उत्थान के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रहे हैं. साथ ही हजारों लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपेरशन करवा चुके हैं. वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद ट्वीटर पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी है. ओम बिरला ने कहा कि इन सभी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर मेरी ओर से शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि पद्म सम्मान से अलंकृत सभी विभूतियों को बहुत–बहुत शुभकामनाएं. देश और मानवता की सेवा-संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने में आपका अपरिमित योगदान अनुकरणीय है. हमें आप पर गर्व है.

Padam Shri to Moolchand Lodha and Lakshman Singh
समाज सेवा में मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह को पद्मश्री

पढ़ें: padma awards 2023 : दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा भी होंगे सम्मानित

राजस्थान से पद्मश्री:

  1. अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन-कला -पद्मश्री ( संयुक्त रूप से)
  2. मूलचंद लोढ़ा -समाजसेवा-पद्मश्री
  3. लक्ष्मण सिंह -समाजसेवा-पद्मश्री

पढ़ें: Republic day 2023: 412 वीरता पुरस्कारों की घोषणा, 6 को कीर्ति और 15 को शौर्य चक्र सम्मान

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों प्रदान करने की मंजूरी दी है. इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं. पुरस्कार सूची में 19 महिलाओं के नाम शामिल हैं. कला के क्षेत्र में राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़ से नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर, नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग, संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज, चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा.

LS speaker Om birla on Padam Shri award
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी बधाई
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.