ETV Bharat / state

राजस्थान नगर पालिका सेवा के 118 अधिकारियों के तबादले, डीएलबी निदेशक ने जारी किया आदेश

author img

By

Published : Aug 10, 2023, 10:24 PM IST

DLB transferred 118 officers and employees
राजस्थान नगर पालिका सेवा के 118 अधिकारियों के तबादले, डीएलबी निदेशक ने जारी किया आदेश

आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्येनजर राजस्थान नगर पालिका सेवा और अन्य सेवा के 118 अधिकारियों व कार्मिकों के तबादले किए गए हैं.

जयपुर. राजस्थान नगर पालिका सेवा के 118 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. डीएलबी निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने तबादला आदेश जारी किए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के पत्र की पालना और प्रशासनिक कर्म से तबादले किए गए हैं. डीएलबी निदेशक हृदेश कुमार शर्मा के मुताबिक राजस्थान नगर पालिका सेवा और अन्य सेवा के अधिकारियों कार्मिकों के तबादले हुए हैं.

रामकिशोर मेहता को उपायुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर से राजसमंद, श्रवण राम को आयुक्त नगर निगम परिषद कुचामन सिटी से ब्यावर, करणी सिंह उपायुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर से बाड़मेर, शिवपाल सिंह का आयुक्त नगर परिषद बालोतरा से फतेहपुर, सीता वर्मा का उपायुक्त नगर निगम अजमेर से मकराना, पूजा मीणा का उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज से झालावाड़, मेघराज डूडी का आयुक्त नगर परिषद चूरू से हनुमानगढ़, जनार्दन शर्मा का आयुक्त नगर परिषद राजसमंद से उपायुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर तबादला किया गया है.

पढ़ें: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS और 24 IPS के हुए तबादला, नवगठित जिलों में कलेक्टर-एसपी तैनात

अनीता मित्तल का उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज से भिवाड़ी, ममता नागर का उपायुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर से टोंक, नूर मोहम्मद का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फतेहपुर से सरदारशहर, कौशल कुमार का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नाथद्वारा से उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज, सुरेंद्र यादव का उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज से उपायुक्त नगर निगम जोधपुर उत्तर, रेखा मीणा का सचिव नगर परिषद सीकर से उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज तबादला किया गया है.

वहीं जितेंद्र कुमार गर्ग का अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बयाना से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम अजमेर, नटवर बसवाल का नगर पालिका डीग से राजस्व निरीक्षक नगर निगम जयपुर ग्रेटर, संदीप कुमार विश्नोई का नगर पालिका अनूपगढ़ से राजस्व निरीक्षक नगर निगम भरतपुर, सुरेश चंद शर्मा का अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पीपाड़शहर से सहायक लेखा अधिकारी प्रथम नगर निगम जोधपुर उत्तर, विश्वास गोदारा का सचिव नगर परिषद श्रीगंगानगर से सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद दौसा तबादला किया गया है.

पढ़ें: वृत्ताधिकारी के बाद अब एएसपी रैंक के 61 आरपीएस अधिकारियों के तबादले, एक महीने में दूसरी सूची जारी

वहीं धर्म कुमार मीणा का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंता से राजस्व निरीक्षक नगर परिषद सीकर, हेमंत कुमार सैनी का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गुढ़ागोड़जी से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खंडेला, रामनिवास कुमावत का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुकुंदगढ़ से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ सीकर, मदनलाल तेजी का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तखतगढ़ से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम बीकानेर, नीलकमल का अधिशासी अधिकारी का नगर पालिका शिवगंज से सहायक प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम जोधपुर दक्षिण में तबादला किया गया है.

पढ़ें: RPS Transfer : सीओ रैंक के 53 आरपीएस अधिकारियों के तबादले, एक दिन पहले आई थी 82 आरपीएस की सूची

वहीं शिव कुमार का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नोहर से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उदयपुरवाटी, गीता कारनानी का राजस्व अधिकारी नगर निगम जयपुर ग्रेटर से राजस्व अधिकारी नगर निगम अजमेर, शुभम कुमार गुप्ता का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांदीकुई से अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका चौमू, राम रतन चौधरी का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मेड़ता सिटी से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सांभर, स्वरूप सिंह का राजस्व अधिकारी नगर निगम जोधपुर उत्तर से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोजत सिटी, मनोज कुमार का अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सांगोद से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ऋषभदेव तबादला किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.