ETV Bharat / state

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज, सीपी जोशी ने दीवार पर लिखा "एक बार फिर से मोदी सरकार"

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Jan 15, 2024, 7:52 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर की. सोमवार को सीपी जोशी ने यह स्लोगन सिविल लाइंस विधानसभा के बनीपार्क क्षेत्र में लिखा.

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज

जयपुर. लोकसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन राजस्थान में विधानसभा चुनाव से उत्साहित भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान जोशी ने कहा कि इस अभियान में बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए अभूतपूर्व काम किए हैं. विश्व में भारत का मान बढ़ाया, इस बार भी राजस्थान की 25 में से 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा.

स्लोगन लिखकर अभियान की शुरुआत : अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चुनाव प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है. प्रदेश में भी दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरूआत हो चुकी है, आने वाले दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर भी शुभारंभ किया जाएगा. जोशी ने कहा कि देश की जनता 2024 में फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है, क्योंकि एक कुशल नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ही मजबूत निर्णय ले सकती है. 2014 में देश की जनता ने भाजपा की मजबूत सरकार को चुना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मात्र दस वर्षों में अनेक ऐसे काम किए, जो पहले की सरकारें साठ सालों में भी नहीं कर पाई.

इसे भी पढ़ें-भजनलाल कैबिनेट की पहली बैठक 18 जनवरी को प्रस्तावित, कामकाज का बनेगा रोडमैप

अबकी बार मोदी सरकार चार सौ के पार का नारा : सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए अभूतपूर्व काम किए हैं, जिससे देश मजबूत हुआ और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा. अर्थव्यवस्था में भी आज भारत दुनिया के बड़े देशों को पछाड़कर टॉप फाइव देशों में पहुंच गया है. जोशी ने कहा कि इस बार का नारा है कि "अबकी बार मोदी सरकार चार सौ के पार". जोशी ने कहा कि 10 सालों में जिस तरह से मोदी सरकार ने आमजन को साथ लेकर काम किया है, उसका लाभ प्रदेश की जनता को भी मिला है. पिछले दो बार की तरह इस बार भी राजस्थान की 25 में से 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.