ETV Bharat / state

Prayer for Chandrayaan 3 Success : स्कूली बच्चों ने बनाया मॉडल, पंडितों ने मंदिर में रखकर की पूजा अर्चना

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 23, 2023, 2:38 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

आज डूंगरपुर में स्कूली बच्चों ने चंद्रयान 3 का मॉडल बनाया. उस मॉडल को शिव मंदिर में ले जाकर भगवान भोलेनाथ को समर्पित कर दिया. वहीं पंडितों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की है

डूंगरपुर. इसरो का चंद्रयान 3 की आज बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. इसको लेकर मंदिरों में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. स्कूली बच्चों ने चंद्रयान 3 का मॉडल बनाया और मंदिर में जाकर भगवान शिवजी को सफलता की कामना करते हुए समर्पित कर दिया हैं. वहीं पंडितों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की है.

चंद्रयान 3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा. देश के वैज्ञानिकों चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जुटे हैं. सागवाड़ा के स्वामी विवेकानंद स्कूल के बच्चो ने चंद्रयान की सफलता की कामना को लेकर चंद्रयान का एक मॉडल तैयार किया. प्रिंसिपल सुरेशचंद्र गामोट के नेतृत्व में मॉडल बनाने के बाद ठाकरडा के सिद्धनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिवजी को समर्पित किया गया. पंडित निर्मल मेहता के साथ ही पंडित सुधीर भट्ट, पंडित लोकेश पंड्या, पंडित दीपक, शास्त्री रमेशचंद्र भट्ट, पुजारी भावेश, हर्ष सेवक ने चंद्रयान के मॉडल को गर्भगृह में रखकर पूजा अर्चना की.

पढ़ें Prayer for Chandrayaan 3 success : जयपुर की मस्जिदों में भी चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए दुआ

भारत माता की आकृति में फूलों को सजाकर चंद्रयान 3 के मॉडल को रखा गया. इसके बाद महादेव का दशविधि पूजन किया गया. भगवान का शटांग अभिषेक दूध, शहद, दही, जल, गन्ने के रस समेत विविध द्रव्यों से पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव से चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की गई. वहीं आज बुधवार को दिवडा के गोरेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रावण मास को लेकर भगवान शिव का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की जा रही है. गोरेश्वर शिवालय में भी चंद्रयान 3 मॉडल रखकर पंडितो की ओर से सफलता की कामना के लिए प्रार्थना का दौर चल रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.