ETV Bharat / state

Bharatpur, Rajasthan Election Result 2023 LIVE : भरतपुर संभाग की 19 सीटों को लेकर मतगणना जारी, धौलपुर में शोभारानी कुशवाह 16789 मतों से विजयी

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Dec 3, 2023, 8:06 AM IST

Updated : Dec 3, 2023, 3:41 PM IST

bharatpur election results live,  rajasthan assembly election 2023
भरतपुर संभाग की 19 सीटों को लेकर मतगणना जारी.

15:39 December 03

किरोड़ी लाल मीणा 18458 मतों से आगे

सवाई माधोपुर विधानसभा से 15वां राउंड पूरा, भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा 18458 मतों से आगे. बामनवास से 13वें राउंड के बाद इंदिरा मीणा 8603 मतों से आगे और

15:22 December 03

बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर 27724 मतों से जीते

धौलपुर के बाड़ी विधान सभा क्षेत्र से जसवंत सिंह गुर्जर 27724 मतों से जीते. राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित बोहरा 15667 मतों से जीते. धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह 16789 मतों से विजयी. बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार जाटव 27110 मतों से जीते.

14:18 December 03

धौलपुर में कांग्रेस से शोभारानी कुशवाह 16606 मतों से विजयी

धौलपुर में कांग्रेस से शोभारानी कुशवाह 16606 मतों से विजयी, बहुजन समाज पार्टी के रितेश शर्मा को हराया.

14:14 December 03

गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे

सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा 14310 मतों से आगे. गंगापुर सिटी से कांग्रेस से रामकेश मीणा 24737 मतों से आगे चल रहे हैं.

13:35 December 03

भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा 14079 मतों से आगे

सवाई माधोपुर में 10वें राउंड में भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा 14079 मतों से आगे. बामनवास से 7वें राउंड में कांग्रेस की इंदिरा मीणा 13005 मतों से आगे. खंडार विधानसभा से 16वें राउंड में भाजपा के जितेंद्र गोठवाल 10123 मतों से आगे. गंगापुर सिटी से 10वें राउंड में 26098 मतों से आगे चल रहे हैं.

13:10 December 03

धौलपुर में कांग्रेस की शोभारानी कुशवाहा 6305 वोट से आगे

सवाई माधोपुर विधानसभा से 8वें राउंड में भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा 10711 मतों से आगे. बामनवास विधानसभा से 6 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा मीणा 11260 मतों से आगे चल रहे हैं. खंडार विधानसभा से 14 वें राउंड में भाजपा के जितेंद्र गोठवाल 8665 मतों से आगे, गंगापुर सिटी से 9वें राउंड में कांग्रेस के रामकेश मीणा 25944 मतों से आगे चल रहे हैं. धौलपुर विधानसभा 12वें राउंड में कांग्रेस की शोभारानी कुशवाहा 6305 वोट से आगे चल रहीं हैं.

11:51 December 03

कामां से निर्दलीय मुख्तयार 3807 वोट से आगे

कामां से निर्दलीय मुख्तयार 3807 वोट से आगे, नगर से कांग्रेस के वाजिब अली 14926 मतों से आगे, डीग कुम्हेर में कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह 4085 मतों से आगे, भरतपुर शहर में रालोद के डॉ सुभाष गर्ग 1794 मतों से आगे, नदबई में भाजपा के जगत सिंह 5767 वोट से आगे, वैर से भाजपा के बहादुर सिंह 3403 वोट से आगे, बयाना से रितु बानावत 5335 वोट से आगे चल रहे हैं.

11:41 December 03

भाजपा के डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा 2096 मतों से आगे

सवाई माधोपुर विधानसभा सीट का चौथा राउंड पूरा. सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा 2096 मतों से आगे चल रहे हैं.

11:31 December 03

भरतपुर शहर में रालोद के डॉ सुभाष गर्ग आगे

कामां से निर्दलीय मुख्तयार 2783 वोट से आगे. नगर से कांग्रेस के वाजिब अली 14137 मतों से आगे.डीग कुम्हेर में कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह 3099 वोट से आगे.भरतपुर शहर में रालोद के डॉ सुभाष गर्ग 1263 वोट से आगे.नदबई में भाजपा के जगत सिंह 3289 वोट से आगे.वैर से भाजपा के बहादुर सिंह 2557 वोट से आगे.बयाना से रितु बनावत 2643 वोट से आगे

10:39 December 03

डीग कुम्हेर में कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह 3506 वोटों से आगे

कामां से निर्दलीय मुख्तयार 2131 वोटों से आगे. नगर से कांग्रेस के वाजिब अली 9713 मतों से आगे. डीग कुम्हेर में कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह 3506 वोटों से आगे. भरतपुर शहर में रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग 1255 वोटों से आगे. नदबई में भाजपा के जगत सिंह 4496 वोटों से आगे. वैर से भाजपा के बहादुर सिंह 1319 वोट से आगे. बयाना से डॉ. रितु बानावत 2765 वोट से आगे.

10:17 December 03

सवाई माधोपुर में काउंटिंग जारी

सवाई माधोपुर के खंडार से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल चौथे राउंड में 5418 से आगे.

बामनवास से पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा मीणा 2235 मतों से आगे.

09:59 December 03

कामां सीट से निर्दलीय मुख्तयार आगे

भरतपुर की कामां सीट से निर्दलीय मुख्तयार आगे

डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह 3052 मतों से आगे

भरतपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी विजय बंसल 273 मतों से आगे

नदबई से भाजपा के जगत सिंह 3659 मतों से आगे

वैर से भाजपा के बहादुर सिंह कोली आगे

बयाना से निर्दलीय डॉ. रितु बनावट 2098 मतों से आगे चल रहीं हैं.

09:39 December 03

करौली जिले की पहले राउंड की गिनती के आंकड़े

टोडाभीम विधानसभा में कांग्रेस के घनश्याम महर 1939 मत से आगे

हिंडौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता जाटव 7806 मतों से आगे

सपोटरा में पहले राउंड की मतगणना पूरी

भाजपा के हंसराज मीना 5196 मत से आगे

करौली विधानसभा में भाजपा के दर्शन सिंह 701 मतों से आगे

09:38 December 03

कामां विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे

भरतपुर की कामां विधानसभा सीट पर मतगणना जारी

निर्दलीय प्रत्याशी मुख्तयार अहमद, कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा खान से 1000 से अधिक मतों से आगे

09:13 December 03

नगर-वैर में कांग्रेस आगे

नगर से कांग्रेस के वाजिब अली आगे

वैर से कांग्रेस के भजनलाल आगे

08:37 December 03

धौलपुर जिले में चारों विधानसभा में गिनती शुरू

धौलपुर जिले में 7600 डाक मत पत्रों की गिनती होगी. वहीं, बसेड़ी में 2148, बाड़ी में 2020, धौलपुर में 2044 और राजाखेड़ा में 1369 मत पत्रों की होगी गिनती होगी.

06:10 December 03

bharatpur, rajasthan Election Result 2023 LIVE: भरतपुर संभाग की 19 सीटों को लेकर मतगणना जारी, धौलपुर में शोभारानी कुशवाह 16789 मतों से विजयी

bharatpur, rajasthan Election Result 2023 LIVE News Updates, LIVE bharatpur, rajasthan, Vidhan Sabha Chunav, Assembly Elections Result 2023 News Updates: भरतपुर संभाग के 19 सीटों के लिए मतगणना आज हो रही है. पिछले चुनाव में भरतपुर संभाग के नतीजों में कांग्रेस का दबदबा रहा था. संभाग की 19 सीटों में से 17 पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी,जबिक बीजेपी को 1 सीट से ही संतोष करना पड़ा. संभाग की 1 सीट अन्य के खाते में गई थी. भरतपुर की जनता कामां से जाहिदा खान ,नगर सीट से वाजिब अली , डीग कुम्हेर सीट से विश्वेंद्र सिंह,नदबई से सीट जोगेंद्र अवाना कि किस्मत का फैसला करेगी. इसी प्रकार वैर (SC) सीट से भजन लाल जाटव और बहादुर सिंह कोली में से जनता किसे चुनती है इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा.

Last Updated :Dec 3, 2023, 3:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.