अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट किलिमंजारो' पर सीकर के अनिल ने फहराया तिरंगा

author img

By

Published : Jan 28, 2020, 3:18 PM IST

Updated : Jan 28, 2020, 5:15 PM IST

man reached mount Kilimanjarmo, mount kilimanjaro news, Mount Kilimanjaro in africa, sikar news, अफ्रीका के किलिमंजारो, सीकर न्यूज, अनिल रुलानियां न्यूज
सीकर के युवा ने रचा इतिहास... ()

सीकर के युवक ने इतिहास रच देश का नाम रोशन किया है. खराब मौसम और तूफान के बावजूद गणतंत्र दिवस के दिन युवक ने यहां पहुंचकर 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया.

सीकर. जिले के नागवा गांव के रहने वाले एक युवक ने इतिहास रच देश का नाम रोशन किया है. युवक ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है. खराब मौसम और तूफान के बावजूद गणतंत्र दिवस के दिन युवक ने यहां पहुंचकर19341 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया.

सीकर के युवा ने रचा इतिहास...

जानकारी के मुताबिक सीकर जिले के नागवा गांव की रहने वाले अनिल रुलानियां ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर्वत पर चढ़कर तिरंगा फहराया. अनिल कुमार ने बेहद खराब मौसम के बावजूद चुनौतियों से जूझते हुए अफ्रीका महाद्वीप की सबसे उच्चतम चोटी किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा झंडा फहराया.

पर्वतारोही का ये रहा सफर...

अनिल ने सीकर जिले में ही जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स, पहलगाम (जम्मू कश्मीर) से बेसिक कोर्स किया.

यह भी पढ़ें- ओडिशा की पर्वतारोही ने माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा

अफ्रीका से अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि उन्होंने तय किया है कि दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का झंडा लहराएंगे. इसी कड़ी में वे अफ्रीका पहुंचे और वहां की चोटी पर पहुंचकर जब उन्होंने तिरंगा लहराया तो वो पल उनकी जिंदगी का सबसे हसीन पल बन गया. अनिल ने बताया कि अब अगली बार वे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़कर तिरंगा फहराएंगे. अनिल ने बताया कि वे आगे भी अपने इस क्रम को जारी रखेंगे.

Intro:सीकर
सीकर जिले के नागवा गांव के रहने वाले एक युवक ने इतिहास रचा है इस युवक ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। खराब मौसम और तूफान के बाद भी इसने गणतंत्र दिवस के दिन यहां पहुंचकर19341 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया । Body:जानकारी के मुताबिक सीकर जिले के नागवा गांव की रहने वाले अनिल रुलानियाँ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर्वत पर चढ़कर तिरंगा फहराया । अनिल कुमार ने बेहद खराब मौसम के बावजूद चुनोतियों से जूझते हुए अफ्रीका महाद्वीप की सबसे उच्चतम चोटी किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा झंडा फहरा दिया। अनिल ने सीकर जिले में ही जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में स्कूली शिक्षा प्राप्त की । इसके बाद उन्होंने जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स, पहलगाम (जम्मू कश्मीर) से बेसिक कोर्स किया।
अफ्रीका से अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि मैंने तय किया है कि दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का झंडा लहरा दूंगा। इसी कड़ी में अफ्रीका पहुंचा और वहां की चोटी पर पहुंचकर जब उन्होंने तिरंगा लहराया तो वो पल उनकी जिंदगी के सबसे हसीन पल बन गए । अनिल ने बताया कि अब अगली बार भी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़कर तिरंगा फहराएंगे। अनिल ने बताया कि लगातार भी अपनी इस क्रम को जारी रखेंगे।Conclusion:नोट
इंपोर्टेंट खबर होने के कारण अफ्रीका से जो वीडियो फोटो मिले उसी के आधार पर भेज दी गई है फिलहाल बाइट नहीं मिल पाई है
Last Updated :Jan 28, 2020, 5:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.