ETV Bharat / city

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, CM गहलोत सहित राजस्थान के नेताओं ने दी बधाई

author img

By

Published : Aug 5, 2021, 9:54 AM IST

Updated : Aug 5, 2021, 10:36 AM IST

hockey bronze medal match,  tokyo olympics 2021 india
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है. सीएम अशोक गहलोत ने हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है.

जयपुर. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है. ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीता.

पढ़ें- Tokyo Olympics: 41 साल बाद भारत को मिला हॉकी में ब्रॉन्ज, जर्मनी को 5-4 से दी मात

भारतीय टीम की इस जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने बधाई दी. सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जर्मनी के खिलाफ इस शानदार जीत और टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. यह भारतीय हॉकी के लिए एक महान क्षण है और टीम ने देश को गौरवान्वित किया है. सभी खिलाड़ियों पर गर्व है.

hockey bronze medal match,  tokyo olympics 2021 india
सीएम अशोक गहलोत ट्वीट

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कहा कि आज का दिन भारतीय हॉकी टीम में इतिहास का दिन है. हॉकी टीम ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है.

पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम की जीत पर जश्न में डूबा देश, दिग्गजों ने दी बधाई

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित सभी राजनीतिक हस्तियों ने भी भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी.

Last Updated :Aug 5, 2021, 10:36 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.