ETV Bharat / city

राजस्थान सरकार ने जारी किया 2021 का कैलेंडर, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर घोषित किया अवकाश

author img

By

Published : Oct 26, 2020, 9:34 PM IST

jaipur news, rajasthan news
राजस्थान सरकार का 2021 का कलैंडर

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2021 का कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें सरकार ने पहली बार 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. सभी अवकाश जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

जयपुर. राज्य सरकार ने वर्ष 2021 का कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें सरकार ने पहली बार 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. अब से पहले विश्व आदिवासी दिवस पर सिर्फ टीएसपी क्षेत्र में ही अवकाश किया जाता था.

वर्ष 2021 के कैलेंडर के अनुसार कौन-कौन से दिन रहेगा अवकाश यहां देखे..

jaipur news, rajasthan news
राजस्थान सरकार का 2021 का कैलेंडर

सार्वजनिक अवकाश-

  • 20 जनवरी 2021 को गुरुगोविंद सिंह जयंती
  • 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस
  • 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि
  • 28 मार्च 2021 को होलिका दहन
  • 29 मार्च 2021 को धुलण्डी
  • 2 अप्रेल 2021 को गुड फ्राइडे
  • 13 अप्रेल 2021 को चेटीचण्ड
  • 14 अप्रेल 2021 को डॉ. अम्बेडकर जयंती
  • 21 अप्रेल 2021 को रामनवमी
  • 25 अप्रेल 2021 को महावीर जयंती
  • 14 मई 2021 को परशुराम जयंती
  • 14 मई 2021 को ईदुल फितर (चांद से)
  • 13 मई 2021 को महाराणा प्रताप जयंती
  • 21 जून 2021 को ईदुल जुहा
  • 9 अगस्त 2021 को विश्व आदिवासी दिवस
  • 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस
  • 19 अगस्त 2021 को मोहर्रम ( ताजिया ) चांद से
  • 22 अगस्त 2021 को रक्षाबंधन
  • 30 अगस्त 2021 को कृष्ण जमाष्टमी
  • 19 सिंतम्बर 2021 को रामदेव जयंती , तेजा दशमी और खेजड़ी शाहिद दिवस
  • 2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी जयंती
  • 7 अक्टूबर 2021 को नवरात्रा स्थापना
  • 13 अक्टूबर 2021 को दुर्गाष्टमी
  • 15 अक्टूबर 2021 को विजय दशमी
  • 19 अक्टूबर 2021 को बरावफ़ात ( चांद से )
  • 4 नवम्बर 2021 को दीपावली
  • 5 नवम्बर 2021 को गोवर्धन पूजा
  • 6 नवम्बर 2021 को भैया दोज
  • 19 नवम्बर 2021 को गुरुनानक जयंती
  • 25 दिसम्बर 2021 को क्रिसमस डे को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

    ऐच्छिक अवकाश
  • 1 जनवरी 2021 को क्रिश्चियन नव वर्ष दिवस
  • 8 जनवरी 2021 को पाश्वरनाथ जयंती
  • 19 फरवरी 2021 को देवनारायण जयंती 23
  • फरवरी 2021 को गाडगे महाराज जयन्ति
  • 25 फरवरी 2021 को विश्वकर्मा जयन्ति
  • 26 फरवरी 2021 को स्वामी रामचरण जयंती
  • 27 फरवरी 2021 को गुरु रविदास जयंती
  • 8 मार्च 2021 को महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती
  • 29 मार्च 2021 को शब - ए - बारात
  • 11 अप्रेल 2021 को महात्मा ज्योतिषा जयंती
  • 14 अप्रेल 2021 को वैशाखी
  • 7 मई 2021 को जमातुलविदा
  • 8 मई 2021 को सैन जयंती
  • 6 जून 2021 को बुध पूर्णिमा
  • 23 जुलाई 2021 को गुरु पूर्णिमा
  • 29 जुलाई 2021 को थदड़ी
  • 10 सिंतम्बर 2021 को गणेश चतुर्थी
  • 11 सिंतम्बर 2021 को संवत्सरी
  • 19 सिंतम्बर 2021 को अनन्त चतुर्दशी
  • 14 अक्टूबर 2021 को महानवमी
  • 21 अक्टूबर 2021 को करवाचौथ
  • 29 दिसम्बर 2021 को पाश्वरनाथ जयन्ति को ऐच्छिक अवकाश रहेगा.

ये भी पढ़ेंः कांस्टेबलों का ग्रेड पे बढ़ाने का मामला: भाजपा ने कहा- विपक्ष की नहीं तो अपने विधायकों की तो सुने सरकार

इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि, वर्ष के सभी शनिवार और रविवार को सामान्य सार्वजनिक अवकाश रहेगा. साथ ही स्थानीय मेला और त्यौहार आदि के उपलक्ष में प्रत्येक जिले में संबंधित कलेक्टर और दिल्ली स्थित राजकीय कार्यालय में प्रमुख आवासीय और आवासीय आयुक्त कार्यालय दो स्थानीय अवकाश घोषित करेंगे. वहीं, कोटा में जन्माष्टमी के अगने दिन को जन्माष्टमी की जगह अवकाश के रूप में मनाया जाएगा. मुस्लिम अवकाश चंद्रमा दिखाई देने पर निर्भर रहेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.