ETV Bharat / bharat

Ganesh Chaturthi 2022 : इन चीजों से बनायी जाती हैं गणेश भगवान की प्रतिमाएं, देखिए 13 कलाकारों की कलाकारी

author img

By

Published : Aug 31, 2022, 11:26 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022
गणेश चतुर्थी 2022

भगवान गणेश की ईको- फ्रेंडली और विभिन्न चीजों से बनने वाली प्रतिमाओं का चलन बढ़ रहा है. Ganesh Chaturthi 2022 के अवसर पर Various Types Ganesh Idol को देख सकते हैं.

नई दिल्ली : गणेश चतुर्थी 2022 का त्योहार आज से देशभर में मनाया जाता है. आज से जगह जगह पंडालों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के साथ साथ कल-कारखानों व प्रतिष्ठानों में गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा. इन जगहों पर शानदार तरीके से साजसज्जा होती है. साथ ही साथ आपको अलग अलग तरह की भगवान गणेश की मूर्तियों (Various Types Ganesh Idol) का नजारा दिखायी देता है. कई जगहों पर विशाल और भव्य मूर्तियां लगायी जाती है, तो कहीं छोटी और सुंदर प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं. साथ ही धीरे धीरे भगवान गणेश की ईको- फ्रेंडली और विभिन्न चीजों से बनने वाली प्रतिमाओं का चलन (Ganesh Idol For Ganesh Chaturthi Puja 2022) बढ़ने लगा है. लोग अलग खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करके भी गणेश भगवान की प्रतिमाएं बनाते हैं.

आज गणेश चतुर्थी 2022 के पावन अवसर पर हम आपको अलग अलग तरह की गणेश भगवान की प्रतिमाएं दिखा रहे हैं, जिनको कलाकारों ने अपने हुनर से आपके लिए पेश किया है......

Eco Friendly ganesha Ganesh Chaturthi 2022
इको फ्रेंडली गणेश (सौ. सोशल मीडिया)

1. हमारे देश के पर्यावरण व जलीय जीव जंतुओं को नुकसान न पहुंचे इसलिए कई लोगों ने घरों पर ही बाल गणेश की मूर्ति मिट्टी से बनाया करते हैं. ऐसी मूर्तियां आसानी से जल में घुल जाती हैं.

Vegetable Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
सब्जियों व पत्तों से बने गणेश (सौ. सोशल मीडिया)

2. कई जगहों पर ऐसा देखा जाता है कि लोग फलों और पत्तों से भगवान गणेश की मूर्तियां बनाते हैं और इसका विसर्जन करते हैं.

Chocolate Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
चॉकलेट से बनी गणेश प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

3. कुछ बेकरी व खाने पीने का सामान बनाने वाले केक व चॉकलेट की भी गणेश प्रतिमाएं बनाते हैं. यह भी लोगों को काफी पसंद आती हैं.

Groundnut Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
मूंगफली से बनी गणेश प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

4. मूंगफली को फलाहार माना जाता है और इसका भोग भी भगवान को लगाया जाता है. एक बार एक कलाकार ने भगवान गणेश की मूर्ति तैयार कर मूंगफली से सजा दिया.

Turmeric Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
हल्दी से तैयार गणेश प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

5. हल्दी हमारे धर्म में काफी पवित्र सामाग्री मानी जाती है. यह भगवान गणेश को काफी प्रिय भी है. तभी तो एक कलाकार ने हल्दी की गांठों का इस्तेमाल कर गणेश प्रतिमा बना दी.

इसे भी देखें : Ganesh Chaturthi 2022 पर कहां किस रुप में करें भगवान गणेश की पूजा, ये हैं खास टिप्स

Spices and Good Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
मसालों व गुण से तैयार गणेश (सौ. सोशल मीडिया)

6. कलाकारों ने अपनी कलाकारी दिखाने के लिए गुड़ और मसालों से भी भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की है.

Rice Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
चावल से तैयार गणेश प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

7. अक्षत अर्थात् चावल भी हमारे पूजन सामग्री का पार्ट है और आज भी कोई भी शुभ काम करने के दौरान इसका इस्तेमाल होता है. तभी एक कारीगर ने चावल से गजानन की मूर्ति तैयार कर दी.

rajama  Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
राजमा से बनाए गए गणेश (सौ. सोशल मीडिया)

8. राजमा को आमतौर पर खाने की सामग्री माना जाता है. एक कारीगर ने गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए इस्तेमाल किया.

Supari Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
सुपारी से बनी भगवान गणेश की मूर्ति (सौ. सोशल मीडिया)

9. भगवान गणेश को सुपारी अधिक प्रिय है. घर में होने वाली कई पूजाओं में सुपारी के गणेश बनाकर प्रतीक स्वरूप पूजा होती है. तो कुछ कलाकार मूर्तियों में सुपारी लगाकर शानदार रूप दे देते हैं.

Neem Wood Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
नीम की लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

10. नीम की लकड़ी की प्रतिमा को पूजन के लिए काफी पवित्र माना जाता है.

इसे भी देखें : गणेश चतुर्थी 2022 पर जानिए भगवान गणेश से जुड़े ये 11 फैक्ट्स

Match Box Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
माचिस की तीलियों व खाली डब्बे से बने गणेश (सौ. सोशल मीडिया)

11. माचिस की तीलियों व खाली डिब्बों का उपयोग करके एक कलाकार गणपति की भव्य मूर्तियां बना देता है.

Sea Pearl Seap Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
मोती व सीप से बनी गणेश प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

12. मूर्ति कलाकार लोगों की डिमांड के हिसाब से मुर्तियां बनाते है. एक ऐसे ही कलाकार ने समुद्र व नदियों के किनारे पाये जाने वाले सीप और मोतियों से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार कर दी.

Cow Dunk Gobar Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
गाय के गोबर से तैयार प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया)

13. गाय के गोबर से भी मूर्तियां बनाने का प्रचलन है. कई राज्यों में इसके लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है.

Cake Ganesha Ganesh Chaturthi 2022
केक से बने गणेश (सौ. सोशल मीडिया)

ऐसी ही ज़रूरी और विश्वसनीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.