ETV Bharat / bharat

Rajasthan : बाड़मेर निवासी NRI पृथ्वीराज सिंह कोलू ने की घोषणा, इसरो के वैज्ञानिकों को देंगे 1 करोड़ रुपए

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 10:52 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 10:58 PM IST

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर राजस्थान के बाड़मेर जिले मूल निवासी एनआरआई पृथ्वीराज सिंह कोलू ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है.

Rajasthan based NRI Prithviraj Singh Kolu
एनआरआई पृथ्वीराज सिंह कोलू

एनआरआई पृथ्वीराज सिंह कोलू

बाड़मेर. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में खुशी की लहर है. राजस्थान के बाड़मेर में भी आतिशबाजी के साथ मिठाई खिलाकर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. अब जिले के मूल निवासी एनआरआई पृथ्वीराज सिंह कोलू ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है.

एनआरआई पृथ्वीराज सिंह कोलू ने वीडियो जारी कर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस खुशी के मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करता हूं. यह हमारे आनेवाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा काम है. इससे देश ही नहीं विदेश में भी सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है.

पढ़ें. Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3, देश में जश्न

वैज्ञानिकों की कामयाबी है मिसाल : भारत में एनआरआई पृथ्वीराज सिंह कोलू का बिजनेस देखने वाले उनके भाई स्वरूपसिंह उंडू ने बताया कि पृथ्वीराज फिलहाल दुबई में हैं. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान 3 के चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सकुशल उतरने पर भारतीय वैज्ञानिकों की कामयाबी को मिसाल मानते हुए यह घोषणा की है. पृथ्वीराज की कंपनी प्रकाश पंप मिडल ईस्ट (अरब देश) में है.

पहले भी की है मदद : पृथ्वीराज ने इससे पूर्व में कवास में आई बाढ़ में बाड़मेर के लोगों की मदद की थी. कोरोना काल में भी उन्होंने अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन और 2 करोड़ 50 लाख की लागत से अत्याधुनिक आइसीयू वार्ड बनाकर सरकारी अस्पताल को भेंट किया था. राम मंदिर निर्माण में भी पृथ्वीराज ने 1 करोड़ रुपए भेंट किए. भामाशाह के तौर पर वे लगातार मददगार रहे हैं.

पढ़ेंः भारत ने रचा इतिहास ! चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग... सीएम गहलोत, वसुंधरा, ओम बिरला समेत इन नेताओं ने दी बधाई

आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी : इस मौके पर बाड़मेर शहर में अहिंसा सर्किल पर पूर्व यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों और शहर के विवेकानंद सर्किल पर कांग्रेस पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की बधाई दी. बता दें कि इसरो के चंद्रायन 3 ने बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद से पूरे देशभर में जश्न मनाया जा रहा है.

Last Updated :Aug 23, 2023, 10:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.