ETV Bharat / bharat

Holi पर कौन सा रंग आपके लिए है शुभ, जन्मतिथि के अनुसार जानें अपना कलर मैच

author img

By

Published : Mar 7, 2023, 11:06 AM IST

Updated : Mar 8, 2023, 6:31 AM IST

Etv Bharat
Know which color is the best for you on Holi 2023 Holi पर कौन सा रंग आपके लिए है शुभ

ज्योतिषविद् विमल जैन के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति की जन्मतिथि और राशियां अलग-अलग होती हैं. ज्योतिष में जन्मतिथि और जन्मराशि के ग्रहस्वामी के अनुसार निश्चित रंगों का प्रयोग किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि का सुयोग बना रहता है.

वाराणसी: सामान्यतः लाल, गुलाबी, नारंगी और पीले रंग से लोग होली खेलना पसंद करते हैं. यदि इन रंगों के साथ जन्मतिथि एवं राशि के अनुसार निर्धारित रंगों का प्रयोग करें, तो जीवन में आनन्द की बहार आयेगी. होली के पावन पर्व को कैसे बनायें और अधिक भाग्यशाली? किस रंग के इस्तेमाल से किस्मत संवरेगी? होली पर कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत ? किस रंग से करना है परहेज? रंगों के पर्व होली के पावन पर्व पर कौन-सा रंग हमारे जीवन को सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करके खुशनुमा बनायेगा? इसे लेकर हमने ज्योतिषविद् विमल जैन से जानी.

उन्होंने बताया कि ज्योतिष में प्रत्येक जातक (व्यक्ति) की जन्मतिथि और राशि अलग-अलग होती है. हर राशियों का गुण, धर्म और रंग जन्मतिथि और राशि के अनुसार अलग-अलग होता है. ज्योतिष की मान्यता है कि जन्मतिथि व जन्मराशि के ग्रहस्वामी के अनुसार निश्चित रंगों का प्रयोग किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का सुयोग बना रहता है. कैसे करें रंगों का चयन ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि अपने दैनिक जीवन में भी इन्हीं रंगों का प्रयोग करना शुभ फलदायी रहता है. आप भी होली के रंगारंग पावन पर्व पर अपने को और अधिक खुशनुमा बनाने के लिए निर्धारित रंगों का ही प्रयोग करें.

द्वादश राशियों के भाग्यशाली रंग-

1- मेष ( राशि स्वामी मंगल) - लाल, गुलाबी एवं नारंगी
2- वृषभ (राशि स्वामी शुक्र) - सफेद एवं क्रीम
3- मिथुन (राशि स्वामी बुध) हरा व फिरोजी
4- कर्क (राशि स्वामी चन्द्रमा) -सफेद व क्रोम
5- सिंह (राशि स्वामी सूर्य) केसरिया, लाल व गुलाबी
6- कन्या (राशि स्वामी बुध हरा व फिरोजी
7- तुला (राशि स्वामी शुक्र) सफेद व हल्का नीला
8- वृश्चिक (राशि स्वामी मंगल) - नारंगी, लाल व गुलाबी
9- धनु (राशि स्वामी वृहस्पति) - पीला व सुनहरा
10- मकर व कुम्भ (राशि स्वामी शनि) - भूरा, स्लेटी व ग्रे
11- मीन (राशि स्वामी बृहस्पति) - पीला व सुनहरा

होली को स्नेह, आनन्द, उल्लास व उमंग के साथ मनाने के लिए इन्हीं रंगों का प्रयोग करना चाहिए.

राशि के अनुसार इन रंगों से करें परहेज:

1- मेष- काला, नीला व हरा
2- वृषभ- हरा व लाल
3- मिथुन- लाल, नारंगी, पीला
4- कर्क- हरा, काला, नीला
5- सिंह- नीला, काला, हरा
6- कन्या- पीला, लाल, नारंगी
7- तुला- हरा व पीला
8- वृश्चिक- काला, नीला, हरा
9- धनु- हरा, काला, नीला
10- मकर- लाल, हरा, नारंगी
11- कुम्भ- नारंगी, लाल, हरा
12- मीन- काला, नीला, हरा

जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन

जिन्हें अपनी जन्मराशि मालूम न हो, वो अपनी जन्मराशि व जन्मतिथि के अनुसार दैनिक जीवन में भी रंगों चयन करके होली के पर्व को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं. जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 ( स्वामी सूर्य) हो, उनके लिए लाल, गुलाबी, केसरिया 2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों के लिए सफेद व क्रीम 3. 12, 21 व 30 (स्वामी बृहस्पति) के लिए सभी प्रकार के पीला व सुनहरा पीला 4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) के लिए सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले मिले-जुले व साथ ही हल्का स्लेटी रंग 5, 14 व 23 ( स्वामी बुध के लिए हरा, धानी व फिरोजी रंग 16, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) के लिए सफेद व चमकीला सफेद अथवा आसमानी नीला 7, 16 व 25 (स्वामी केतु) के लिए चमकीला, स्लेटी व ग्रे रंग 8, 17 व 26 (स्वामी शनि) के लिए काला ग्रे व नीला रंग.

वहीं 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) के लिए लाल, गुलाबी व नारंगी रंग लाभ पहुँचाने में सहायक रहते हैं। जीवन में विविध रंगों का व्यापक असर पड़ता है. भले ही हमें उनका तात्कालिक असर मालूम न पड़ता हो. जन्मतिथि के अनुसार किन रंगों से बचना है जिनको जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 ( स्वामी सूर्य) हो, उनको काला, नीला से 2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों को हरा काला व नीला से 3, 12, 21 व 30 (स्वामी बृहस्पति) वालों को हरा, काला व नीला से 14, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) लाल से साथ ही 5, 14 व 23 (स्वामी बुध ) वालों को पीला से 6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) वालों को पीला से 7, 16 व 25 (स्वामी केतु) वालों को काला से 8, 17 व 26 (स्वामी शनि) वालों को लाल से, जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) वालों को काला, नीला, हरा व भूरा रंग से बचना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक-धार्मिक आस्थाओं और ज्योतिषविद् विमल जैन के सुझावों पर आधारित हैं. ETV Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

ये भी पढ़ें- Bareilly में पारंपरिक खेती छोड़ किसान ने शुरू की बेर की खेती, 4 बीघा से ऐसे कमा रहे लाखों का मुनाफा

Last Updated :Mar 8, 2023, 6:31 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.