माउंटेनियर रत्नेश पाण्डेय युवा जाग्रति यात्रा लेकर पहुंचे उमरिया

By

Published : Jan 23, 2021, 12:10 PM IST

thumbnail

उमरिया। बाइक में स्टंट दिखाकर तीन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने व माइनस 40 डिग्री की की ठंड और 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फ़ीली हवाओं के बीच समुद्र तल से 8848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और माउंट एवरेस्ट पर पहली बार जन गण मन गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर एवरेस्ट फतह करने वाले मध्य प्रदेश के पहले पर्वतारोही इन दिनों 40 दिनों की युथ फ़ॉर राम यात्रा पर निकले हैं. सतना सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में 11 जनवरी को श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के कामतानाथ स्वामी से प्रारंभ होकर यह यात्रा 12 वें दिन उमरिया पहुंची. उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली ,नौरोजाबाद होती हुई यह यात्रा जिला मुख्यालय उमरिया पहुँची जहां श्रीराम तीर्थ क्षेत्र के समर्पण कार्यालय के सामने मंचीय कार्यक्रम के उपरांत यह यात्रा आगे बढ़ी. 40 दिन तक चलने वाली यह यात्रा मध्यप्रदेश के सभी जिलों से होती हुई भारत भ्रमण के पश्चात श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में समाप्त होगी.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.