BJP विधायक के बिगड़े बोल: कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- सटिया गए हैं कमलनाथ, दिग्गी को बताया बूढ़ा
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/640-480-18384173-thumbnail-16x9-bjp.jpg)
विदिशा। कुरवाई से भाजपा विधायक हरि सिंह सप्रे ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा की तारीफ की है, वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि "5वीं बार शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बनेंगे और कोई माई का लाल उन्हें रोक नहीं सकता. कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है, 2018 में भी कांग्रेस ने झूठ बोल कर सरकार बनाई थी. कमलनाथ जी सटिया गए हैं, कांग्रेस को ये भी ज्ञान नहीं है कि क्या बोलना चाहुए, वे कुछ भी बोल रहे हैं. कमलनाथ और दिग्विजय दोनों की उम्र हो गई है, कांग्रेस को इन दोनों को घर बिठा देना चाहिए. पता नहीं क्या करवाना चाहती है कांग्रेस इनसे, ये दोनों झूठ बोल कर जनता को कर रहे हैं. हमारी भाजपा सरकार ने 10 करोड़ महिलाओ को गैस भरबकर दिया फ्री गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया कांग्रेस के वो दिन भी दिखाए हैं, जब संसद के लेटर पेड पर 4 से 5 हजार का गैस सिलेंडर मिलता था."