Sehore News: भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, एक साथ दिखे 300 ट्रैक्टर

By

Published : Aug 12, 2023, 10:34 PM IST

thumbnail

सीहोर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व समरसता के भाव के साथ सीहोर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ी से हुआ. इस किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में लगभग क्षेत्र के 300 ट्रैक्टर शामिल हुए और ये यात्रा बरखेड़ी से होते हुए झागरिया पहुंची. भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में क्षेत्रवासी व किसानों सहित सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.