मंडला की सभा में प्रियंका गांधी का निराला अंदाज, मुस्कुराईं, आंख मारी और फिर...

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Oct 12, 2023, 4:20 PM IST

Updated : Oct 12, 2023, 4:29 PM IST

thumbnail

मंडला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंडला पहुंची. जहां उन्होंने चुनावी सभा के दौरान कुछ ऐसा किया कि जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी काफी कांफिडेंस में लग रही थी. इस दौरान एक मजेदा वाकया देखने को मिला. दरअसल प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश की सड़कों को लेकर संबोधित करते हुए कह रही थीं कि मंडला-जबलपुर सड़क 10 साल से बन रही. पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन अब तक बन नहीं पाई. तभी पब्लिक में से एक लड़ने ने चिल्लाते हुए कहा कि ''वह भी ढ़ग से नहीं बनी.'' यह सुनकर प्रियंका सहित सभी हंसने लगे. प्रियंका ने मुस्कुराते हुए आंख मारी और उस लड़के से कहा कि ''आप मंच पर आजाओ.'' इसके बाद प्रियंका ने कहा 'मुझे बताते रहिएगा'. प्रियंका ने अपनी बात पूरी करते कहा कि ''यहां की सड़कों की यह स्थिति है कि खुद परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को यहां आकर माफी मांगनी पड़ी.''

Last Updated : Oct 12, 2023, 4:29 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.