ETV Bharat / state

Ujjain Tiranga Yatra: दिव्यांगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वच्छता का दिया संदेश

author img

By

Published : Jan 22, 2023, 7:37 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

उज्जैन में दिव्यांगो ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा के दौरान दिव्यांगों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर स्वच्छता का संदेश भी दिया.

उज्जैन। आज दिव्यांगजनों की एक तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें दिव्यांगों ने हिस्सा लिया और अपने हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए. यह आयोजन दिव्यांग जनों के खेल महोत्सव प्रारंभ होने के पहले आयोजित किया गया था. तिरंगा यात्रा उज्जैन के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए दशहरे मैदान पहुंची, यहां उसका समापन हुआ. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि जन जन तक देशभक्ति की भावना आम लोगों तक पहुंचाना है. तिरंगा यात्रा में दिव्यांग व अन्य शामिल सदस्यों ने स्वच्छता का संदेश देकर नगर को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की.

दिव्यांगों ने निकाली तिरंगा यात्रा: उज्जैन के आगर रोड स्थित चरक भवन के सामने सामाजिक न्याय भवन से दिव्यांगों की तिरंगा यात्रा व खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा में अलग-अलग जिलों से आए दिव्यांग जन एकत्रित हुए. सामाजिक न्याय परिसर से डीजे पर देशभक्ति गीतों की धुन के साथ तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई. इस दौरान दिव्यांग और उज्जैन का नागरिक हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए. दिव्यांगों की हौसला अफजाई करने शहर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व अन्य खिलाड़ी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में पोस्टर बैनर लेकर स्वच्छता का संदेश भी दिया. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश भक्ति के लिए आम लोगों को जागरूक करना है.

उज्जैन के अलग-अलग क्षेत्रों से निकली तिरंगा यात्रा: सुबह सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड से दिव्यांगों की तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर चामुण्डामाता चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए दशहरा मैदान पर पहुंची. यहां पर दिव्यांग के लिए खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, साइकिल रेस, महिला एवं पुरुष रस्सा खींच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के बाद विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया गया. तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत, म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. शहर के कई स्थानों पर दिव्यांग जनों का स्वागत किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.