ETV Bharat / state

टीकमगढ़: सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जन जागरूकता रैली

author img

By

Published : Jan 20, 2021, 7:37 PM IST

32nd-national-road-safety-week
32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

यातायात पुलिस ने 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया. साथ ही यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी.

टीकमगढ़। जिले के निवाड़ी में यातायात पुलिस ने 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रैली निकाली. आयोजन का मकसद यातायात नियम पालन कराने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी. पुलिस प्रशासन ने जागरूकता रैली को निवाड़ी पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह एवं एडिशनल एसपी प्रतिमा त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

निवाड़ी पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी प्रतिभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया .जिसमें पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस के साथ चाइल्ड लाइन संस्था के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को यातायात नियम पालन कराने एवं सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.