ETV Bharat / state

महिला बाल विकास विभाग की अच्छी पहल, कलेक्ट्रेट में बनाया गया नया आंचलघर

author img

By

Published : Jul 16, 2019, 8:23 PM IST

नवीन कलेक्ट्रेट में महिला बाल विकास की तरफ से बनाए गए आंचलघर सह झूलाघर का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने उद्घाटन किया.

नया आंचलघर

पन्ना। नवीन कलेक्ट्रेट में महिला बाल विकास की तरफ से बनाए गए आंचलघर सह झूलाघर का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने उद्घाटन किया. उन्होंने मौके पर बच्चों के खिलोनों आदि की व्यवस्था के लिए पैसे देकर सहयोग करते हुए अन्य लोगों से भी जन सहयोग करने की मांग की. जिससे कलेक्ट्रेट में बने झूलाघर को और सुव्यवस्थित बनाया जा सके.

कलेक्ट्रेट में बनाया गया नया आंचलघर

कलेक्ट्रेट में बने कार्यालयों में कई महिला कर्मचारी काम करती हैं और प्रतिदिन यहां कई महिलाएं आती-जाती रहती हैं. इन महिलाओं के छोटे-छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए यह आंचलघर सह झूलाकक्ष खोला गया है. इससे महिलाओं को अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सकेगा साथ ही बच्चे यहां खेल भी सकेगें. इससे महिला कर्मचारी और आने वाली महिलाऐं अपना काम आसानी से कर सकेंगी और उन्हें सुविधा मिल सकेगी.

मौके पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि अभी कलेक्ट्रेट में झूला घर का उद्घाटन किया गया है. अन्य ऐसी जगह जहां महिलाओं का आना-जाना अधिक रहता है, वहां पर भी इस तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी.

Intro:एंकर :- पन्ना के नवीन कलेक्ट्रेट में आज महिला बाल विकास की तरफ से बनाए गए आँचल घर सह झूला घर का पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के द्वारा उद्घाटन किया गया,,,,,, बच्चों के खिलौनों आदि की व्यवस्था के लिए सबसे पहले पैसे दे कर सहयोग करते हुए कलेक्टर पन्ना ने अन्य लोगों से भी जन सहयोग करने की मांग की ताकि कलेक्ट्रेट में बने झूला घर को और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। Body:कलेक्ट्रेट में बने कार्यालयों में कई महिला कर्मचारी काम करती हैं और प्रतिदिन यहां कई महिलाएं भी आती-जाती रहती है जिनके छोटे-छोटे दुधमुहे बच्चे हैं जिस को ध्यान में रखते हुए यह आँचल ग्रह सह झूलाकक्ष खोला गया है ताकि उन्हें अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को दूध पिलाने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सके और नन्हे मुन्ने बच्चे भी यहां खेले ताकि महिला कर्मचारी और आने वाली महिलाएं अपना काम आसानी से कर सके और उन्हें सुविधा मिल सके।

Conclusion:बीओ :- 1 कलेक्टर पन्ना का कहना है कि अभी कलेक्ट्रेट में झूला घर का उद्घाटन किया गया है अन्य ऐसी जगह जहां महिलाओं का आना-जाना अधिक रहता है वहां पर भी इस तरह की की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
बाइट :- 1 कर्मवीर शर्मा (कलेक्टर पन्ना )
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.