ETV Bharat / state

खंडवा: खनिज विभाग के 12 पट्टेदारों पर लगा 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना, कलेक्टर ने दिए वसूली के आदेश

author img

By

Published : Jun 20, 2020, 12:15 AM IST

खंडवा खनिज विभाग के 12 परिवारों पर नियमों के उल्लंघन करने के कारण कलेक्टर अनय द्विवेदी ने 2 करोड़ 12 लाख का जुर्माना लगाया है. पढ़िए पूरी खबर..

Collector Anay Dwivedi imposed a fine of Rs 2 crore 12 lakh on 12 tenants of the Mineral Department in Khandwa
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने खनिज विभाग के 12 पट्टेदारों पर 2 करोड़ 12 लाख का लगाया जुर्माना

खंडवा। कलेक्टर अनय द्विवेदी ने खनिज विभाग के 12 परिवारों पर 2 करोड़ 12 लाख का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. पट्टेदारों पर यह जुर्माना नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया गया है. खंडवा खनिज विभाग के तहत गिट्टी, मुरूम, पत्थर और स्टोन क्रेशर की खदानों में नियमों के उल्लंघन करने पर 12 पट्टेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच कराई गई है. इसमें उल्लंघन पाए जाने के बाद कलेक्टर अनय दिवेदी द्वारा 2 करोड़ 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. कलेक्टर ने बताया कि खनिज विभाग के 12 पट्टेदारों पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है और खनिज विभाग द्वारा इसे वसूलने की कार्रवाई की जाएगी.

खनिज विभाग के 12 पट्टेदारों पर लगा 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

इन 12 पट्टेदारों पर 2 करोड़ 12 लाख का जुर्माना

1. हरितपाल सिंह, होरा निवासी- 32 लाख

2. रितेश सिंह टूटेजा, निवासी बीड़ तहसील- 8 लाख

3. उत्तमपाल सिंह एवं मेसर्स गिरिधर- 16 लाख

4. राकेश बंसल, निवासी रामकृष्णगं- 12 लाख

5. अनुराग बंसल, निवासी रामकृष्ण गंज खंडवा - 16 लाख

6. ऋषिकेश शर्मा, निवासी कसेरा मोहल्ला गोलापुरा हरदा- 4 लाख

7. सुरेश जाट, निवासी अबगांव कला तहसील- 32 लाख

8. जय नारायण यादव, निवासी सैदाबाद तहसील- 36 लाख

9. यशवंत यादव, निवासी ग्राम पटाजन तहसील- 8 लाख

10. अशोक वर्मा, निवासी ग्राम खेड़ी तहसील खालवा- 8 लाख

11. आनंद कुमार गुप्ता, निवासी लवकुश नगर, खंडवा - 8 लाख

12. भागचंद नेमनानी, निवासी पंधाना- 32 लाख

Collector Anay Dwivedi imposed a fine of Rs 2 crore 12 lakh on 12 tenants of the Mineral Department in Khandwa
12 पट्टैदारों पर लगा जुर्माना
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.