ETV Bharat / state

MP Assembly Election 2023: चुनावी दौरे पर महाकौशल आएंगी प्रियंका गांधी, नर्मदा पूजा से करेंगी चुनावी शंखनाद

author img

By

Published : Jun 6, 2023, 10:45 PM IST

Updated : Jun 6, 2023, 11:11 PM IST

मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव प्रचार का आगाज करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर दौरे पर आ रही हैं. जहां 12 जून को अपने दौरे पर वे गौरी घाट में नर्मदा पूजन के साथ चुनावी शंखनाद करेंगी.

priyanka gandhi
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी नर्मदा पूजा से करेंगी चुनावी शंखनाद

जबलपुर। साल 2018 में राहुल गांधी ने नर्मदा पूजन के साथ मध्यप्रदेश का प्रचार अभियान शुरू किया था और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. इसी तर्ज पर 2023 में भी प्रियंका गांधी जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं. कांग्रेसियों का मानना है कि इस चुनाव में सफलता जरूर मिलेगी. 12 जून को जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसियों ने जिम्मेदारी ली है.

गौरी घाट पूजा के साथ शुरू होगा चुनाव प्रचार: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव प्रचार की पहली आम सभा कांग्रेस जबलपुर से करने जा रही है. कमलनाथ सरकार के दौरान मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री रहे कांग्रेस नेता तरुण भनोट का कहना है कि 2018 में भी राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव का प्रचार जबलपुर में नर्मदा जी की पूजा के साथ किया था और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. कुछ ऐसा ही इस बार प्रियंका गांधी कर रही हैं. वे पहले गौरी घाट में नर्मदा पूजन करेंगी. इसके बाद शहीद स्मारक में एक आम सभा को संबोधित करेंगी. कांग्रेस विधायक तरुण भनोट का कहना है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस का क्या विजन होगा, किन मुद्दों पर कांग्रेस फोकस करेगी. यह सारी बातें भी प्रियंका गांधी के भाषण से कांग्रेस को सुनने को मिलेगी. प्रियंका गांधी का भाषण आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार की दिशा तय करेगा.

Congress meeting in Jabalpur
विवेक तंखा के नेतृत्व में बैठक

कुछ खबरें यहां पढ़ें

प्रियंका गांधी के दौरे से पहल जबलपुर में बैठक: आज जबलपुर कांग्रेस के नेताओं ने जबलपुर के मानस भवन में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के नेतृत्व में एक बैठक में हिस्सा लिया. इस बैठक में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं. जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अनु ने बताया कि प्रियंका गांधी जबलपुर में लगभग 4 घंटे रहेंगी और मुख्य आयोजन जबलपुर की गोल बाजार मैदान में होगा. जिसमें लगभग 50000 लोगों के आने की संभावना है. इसमें केवल जबलपुर नहीं बल्कि पूरे महाकौशल क्षेत्र से कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आ रहे हैं.

Last Updated :Jun 6, 2023, 11:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.