ETV Bharat / state

मंडी कर्मचारियों ने किया मॉडल एक्ट का विरोध, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

author img

By

Published : Sep 8, 2020, 7:32 AM IST

इटारसी कृषि उपज मंडी में पांचवें दिन भी मॉडल मंडी एक्ट का विरोध जारी रहा, मंडी कर्मचारियों ने शासन की नीति के विरोध में अपने हाथ-पैर कुर्सी पर बांधकर विरोध जताया.

mandi employees protested
मंडी कर्मचारियों ने किया विरोध

होशंगाबाद। इटारसी कृषि उपज मंडी में लगातार पांचवें दिन मॉडल मंडी एक्ट का विरोध किया गया, मंडी कर्मचारियों ने शासन की नीति के विरोध में अपने हाथ पैर कुर्सी पर बांधकर विरोध किया, कांग्रेसी भी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का समर्थन करते नजर आये.

mandi employees protested
मंडी कर्मचारियों ने किया विरोध

इटारसी कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों ने मॉडल मंडी एक्ट के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. ये हड़ताल 3 से 5 सितंबर तक थी, जिसके बाद इसे तीन दिन के लिए बढ़ाया गया है, कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर कर्मचारियों का समर्थन किया, कृषि मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल के 5 दिन तक मंडी का कामकाज बंद कर कृषि उपज मंडी गेट पर सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया.

सोमवार को सभी कर्मचारियों ने गेट पर पहुंचकर मॉडल मंडी एक्ट के खिलाफ नारेबाजी की और इस एक्ट को वापस लेने की मांग की. प्रदेश भर में कृषि उपज मंडियों में लागू मॉडल मंडी एक्ट को लेकर कामकाज बंद है. मॉडल एक्ट के विरोध में अनाज व्यापारी, किसान, हम्माल, तुलावटी और कर्मचारी यूनियनों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा 3 से 5 सितंबर तक कृषि उपज मंडी में काम बंद कर विरोध दर्ज कराया जा रहा था, हड़ताल का हल नहीं निकलने पर हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.