ETV Bharat / state

दतिया : कलेक्टर की अगुवाई में फिर चलाया गया रोको टोको अभियान, वसूला गया जुर्माना

author img

By

Published : Dec 1, 2020, 3:14 PM IST

Roko Toko campaign
रोको टोको अभियान

दतिया कलेक्टर संजय कुमार की अगुवाई में एक बार फिर से रोको टोको अभियान किलाचौक से टाउनहाल के बीच चलाया गया. शहर में जो लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है.

दतिया: जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं. जिसको लेकर एकबार फिर प्रशासन सतर्क हो गया है. जिले के कलेक्टर संजय कुमार की अगुवाई में एक बार फिर रोको टोको अभियान चलाया गया.

Roko Toko campaign once again started by Datia Collector Sanjay Kumar
बिना मास्क वालों से जुर्माना

बिन मास्क, लगा जुर्माना

बिना मास्क के निकल रहे लोगों के 100 से 500 रुपए तक के चालान काटे गए.ये अभियान किलाचौक से टाउनहाल के बीच चलाया गया. रोको टोको अभियान बिना मास्क के निकल रहे लोगों के काटे गए.

Roko Toko campaign once again started by Datia Collector Sanjay Kumar
कलेक्टर की अगुवाई में रोको टोको अभियान

खुद सड़क पर उतरे कलेक्टर

खुद जिला कलेक्टर सड़क पर उतरकर बिना मास्क और नियमो का पालन ना करने वाले लोगो पर जुर्माना और चालानी कार्रवाई करते हुए नजर आए. कलेक्टर संजय सिंह ने बिना मास्क के निकल रहे लोगों को दी समझाइश भी दी और कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं.

पूर्व बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष राघवेंद्र समाधिया का काटा गया चालान

पूर्व बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष राघवेंद्र समाधिया समेत 50 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए. कार्रवाई में एएसपी कमल मौर्य, टीआई रत्शनेश यादव, नायब तहसीलदार मयंक तिवारी, नायब तहसीलदार राधाबल्लभ, पटवारी राजकुमार यादव, विनोद धूपर, डॉ. राजू त्यागी शामिल रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.