ETV Bharat / state

Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल मंडल के अंतर्गत निरस्त की गई सभी ट्रेनें हुईं बहाल

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Oct 11, 2023, 9:03 AM IST

reinstates canceled trains of Bhopal division
निरस्त की गई ट्रेंनें हुईं बहाल

पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल के अंतर्गत इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद की गईं सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है. रेल प्रशासन ने गुरुवार देर रात सूचना जारी की है कि भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के चलते किये जाने वाले तकनीकी कार्य को अगली सूचना तक के लिए स्थगित किया गया है. अतः इस मार्ग पर निरस्त व मार्ग परिवर्तित की गईं गाड़ियों की सेवा बहाल रहेगी.

भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है. भोपाल मंडल के अंतर्गत इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद की गईं सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है. भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली तीसरी लाइन शरू करने के लिये बुदनी मिडघाट, चौका बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना था. जिसके चलते 21 गाड़ियों का रूट परिवर्तन किया गया है. इसके साथ ही 44 गाड़ियों को निरस्त किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से अभी यह कार्य नहीं हो पा रहा है. इसके चलते रेल प्रशासन ने प्रशासन ने इन सभी गाड़ियों को नियमित कर दिया है. सभी गाड़ियां अपने निर्धारित मार्ग से होकर नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेंगी. देर रात जारी हुई इस सूचना के बाद कई यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है, क्योंकि पूर्व में जारी सूचना के चलते कई यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकिट कैंसल करा लिए.

यह गाड़िया की गई थी निरस्त
1- गाड़ी संख्या 19343 इंदौर-सिवनी पँचवेली एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पँचवेली एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
2- गाड़ी संख्या 12153 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12154 रानी कमलापति-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 27.10.2023 को निरस्त रहेगी.
3- गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2023 से 27.10.2023 तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी.
4- गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
5- गाड़ी संख्या 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू स्पेशल दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
6- गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद डेकन नामपल्ली - गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 13.10.2023 एवं 20.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12576 गोरखपुर - हैदराबाद डेकन नामपल्ली एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 एवं 22.10.2023 को निरस्त रहेगी.
7- गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर छावनी जंक्शन-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी जंक्शन पातालकोट एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
8- गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर-महबूबनगर एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 एवं 21.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 15304 महबूबनगर - गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 एवं 23.10.2023 को निरस्त रहेगी.
9- गाड़ी संख्या 09715 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 एवं 21.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 09716 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 एवं 24.10.2023 को निरस्त रहेगी.
10-गाड़ी संख्या 12720 हैदराबाद डेकन नामपल्ली-जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 25.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद डेकन नामपल्ली एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
11-गाड़ी संख्या 12923 डॉ अम्बेडकर नगर –नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12924 नागपुर-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2023 को निरस्त रहेगी.
12-गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन -जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
13-गाड़ी संख्या 18234 एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 26.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
14-गाड़ी संख्या 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 26.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
15-गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 25.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.10.2023 से 27.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
16-गाड़ी संख्या 12405 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 13.10.2023 से 22.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
17-गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी - तिरुच्चिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 एवं 25.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली - भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 21.10.2023 एवं 28.10.2023 को निरस्त रहेगी.
18-गाड़ी संख्या 00653 रोयापुरम-पटेल नगर एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 25.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00654 पटेल नगर -रोयापुरम एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
19-गाड़ी संख्या 00651 कोयम्बटूर नार्थ-पटेल नगर एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 21.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00652 पटेल नगर -कोयम्बटूर नार्थ एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 25.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
20-गाड़ी संख्या 00629 यशवंतपुर-तुगलकाबाद एक्सप्रेस दिनांक 14.10.2023 से 24.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00630 तुगलकाबाद -यशवंतपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 28.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
21-गाड़ी संख्या 00637 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-ओखला एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 22.10.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 00638 ओखला -सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 से 25.10.2023 तक निरस्त रहेगी.
22 गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक एवं गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2023 से 29.10.2023 तक दुर्ग-इटारसी-दुर्ग के मध्य चलेगी तथा इटारसी-भोपाल-इटारसी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी.

Also Read:

इन 21 गाड़ियों कामार्ग परिवर्तित किया गया था
1- गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होकर गंतव्य को जाएगी.
2- गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होकर गंतव्य को जाएगी.
3- गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी.
4- गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी.
5- गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
6- गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
7- गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आनंद-छायापुरी-नागदा-संत हिरदारामनगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी.
8- गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 15.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संत हिरदारामनगर-नागदा-छायापुरी-आनंद होते हुए गंतव्य को जाएगी.
9- गाड़ी संख्या 19435 अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया आनंद-छायापुरी-नागदा-संत हिरदारामनगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी.
10- गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 18.10.2023 एवं 25.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
11- गाड़ी संख्या 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 19.10.2023 एवं 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी.
12- गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 17.10.2023 एवं 24.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी.
13-गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 19.10.2023 एवं 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
14- गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी.
15- गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 23.10.2023 से 27.10.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
16- गाड़ी संख्या 12943 वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-भीमसेन होते हुए गंतव्य को जाएगी.
17-गाड़ी संख्या 12944 कानपुर-वलसाड एक्सप्रेस दिनांक 27.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भीमसेन-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
18- गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
19- गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 29.10.2023 को तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी.
20- गाड़ी संख्या 04121 सूबेदार गंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 19.10.2023 एवं 26.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर- कटनी- जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी.
21- गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदार गंज एक्सप्रेस दिनांक 21.10.2023 एवं 28.10.2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी-मानिकपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.