ETV Bharat / state

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित, बुरहानपुर में करेंगे रात्रि विश्राम

author img

By

Published : Nov 23, 2022, 6:52 AM IST

Updated : Nov 23, 2022, 7:10 PM IST

Bharat Jodo Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

19:08 November 23

बुरहानपुर में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित

  • बुरहानपुर में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित.
  • आज रात बुरहानपुर में करेंगे रात्रि विश्राम.

17:55 November 23

बुरहानपुर शहर पहुंची राहुल गांधी का यात्रा

  • बुरहानपुर शहर पहुंची राहुल गांधी का यात्रा
  • राहुल करेंगे आम सभा

16:20 November 23

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

  • इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
  • इंदौर से बुरहानपुर जाएंगी
  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका

16:13 November 23

राहुल गांधी की यात्रा का दूसरा चरण शुरू

  • राहुल गांधी की यात्रा का दूसरा चरण शुरू
  • आज शाम बुरहानपुर शहर पहुंचेंगी यात्रा

11:44 November 23

राहुल गांधी की यात्रा का हुआ ब्रेक, दोपहर 3.30 बजे फिर शुरू होगी यात्रा

  • राहुल गांधी की यात्रा का हुआ ब्रेक
  • दोपहर 3.30 बजे फिर शुरू होगी यात्रा
  • सेंट जेवियर स्कूल में रुकी यात्रा

10:00 November 23

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा, थोड़ी देर में सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी यात्रा

  • एमपी में भारत जोड़ो यात्रा, थोड़ी देर में सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी यात्रा
  • बच्चो महिलाओं ले राहुल गांधी ने की बात

08:23 November 23

बुरहानपुर के बोदारली से भारत जोड़ो यात्रा की वीडियो

  • बुरहानपुर के बोदारली से भारत जोड़ो यात्रा की वीडियो

07:14 November 23

MP पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, शाम को प्रियंका गांधी भी यात्रा के साथ जुड़ेंगी

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
MP पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
  • MP पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
  • बुरहानपुर में जोरदार स्वागत
  • शाम को प्रियंका गांधी भी यात्रा के साथ जुड़ेंगी

06:19 November 23

आज टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर पंधाना से भाजपा की जनजातीय गौरव यात्रा

Bharat Jodo Yatra
MP पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 76वें दिन 23 नवंबर को सुबह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है. भारत जोड़ो यात्रा सुबह बुरहानपुर में मध्य प्रदेश की सीमा के पहले गांव बाेदरली पहुंच रही है. प्रियंका बुरहानपुर में होने वाली सभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी 4 दिनों तक यात्रा में पैदल चलेंगी. उधर, जिस समय राहुल गांधी बुरहानपुर से खंडवा की तरफ बढ़ रहे होंगे, लगभग उसी समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां से लगभग सौ किलोमीटर दूर बड़ौदा अहीर गांव में टंट्या मामा की जन्मस्थली पर जनजातीय गौरव यात्रा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ये है कार्यक्रम: दो दिन के विराम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह 6 बजे जलगांव जामोद से चलकर 6 बजकर 40 मिनिट पर बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंच रही है. इस दौरान यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी होंगी. सुबह 6 बजकर 55 मिनिट तक नेशनल फ्लैग फहराया जायेगा. 24 नवंबर को सुबह 6 बजे यात्रा बोरगांव से शुरू होगी और सुबह 10:30 पर यात्रा का खंडवा के दुल्हर फाटा पर मॉर्निंग ब्रेक होगा. 25 नवंबर को सुबह 6 बजे फिर भारत जोड़े यात्रा खरगौन के खेरदा से शुरू होगी. शाम छह बजे यात्रा खरगौन के सनावद पहुंचेगी. 26 नवंबर को मोरटक्का गांव से शुरू होगी और सुबह साढ़े 10 बजे खरगोन के मनीहार गांव पहुंचेगी.

भाजपा की आज जनजातीय गौरव यात्रा : मध्यप्रदेश में प्रवेश के बाद टंट्या भील जन्मस्थली पर राहुल गांधी की जनसभा है. ऐसे में आदिवासी वोटर्स कहीं कांग्रेस के लिए फायदेमंद न हो जाएं, इसलिए शिवराज सरकार ने जनजाति गौरव यात्रा को हरी झंडी दे दी है. बता दें कि, 2021 में गौरव यात्रा 27 नवंबर को निकली थी, दूसरे साल यह 10 दिन पूर्व निकली थी. राजनीतिक जानकार इस गौरव यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा की काट बता रहे हैं. जो आदिवासी सियासत पर टिकी है. दोनों दलों को अब टंट्या मामा से आस है. टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर पंधाना से जनजातीय गौरव यात्रा 23 नंवबर यानी आज को शुरू होगी.

Last Updated :Nov 23, 2022, 7:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.