ETV Bharat / state

वन विहार सहित देश के चिड़ियाघर को ग्लोबल बनाने के लिए ऑनलाइन सर्वे, लोगों की राय के आधार पर होगा परिवर्तन

author img

By

Published : Dec 20, 2020, 7:05 AM IST

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा वन विहार सहित अन्य चिड़िया घरों में सुधार और उन्हें ग्लोबल बनाने के लिए पहली बार ऑनलाइन सर्वे कराया जा रहा है. इस सर्वे के फीडबैक के आधार पर राष्ट्रीय उद्यानों में सुधार का कार्य किए जाएंगे.

Bhopal
वन विहार भोपाल

भोपाल। देशभर के चिड़ियाघर सहित जानवरों के स्थलों को वर्ल्ड लेवल पर सुधार के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा सर्वे कराया जा रहा है, जोकि ऑनलाइन हो रहा है, जिसमें करीब 50 प्रश्नों के जवाब पूछे जा रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को भी शामिल किया गया है. सर्वे के बाद आने वाले फीडबैक के आधार पर राष्ट्रीय उद्यानों में सुधार का कार्य किया जाएगा.

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे इस सर्वे में देश के सभी चिड़ियाघर को शामिल किया गया है. जिसमें भोपाल का वन विहार भी शामिल है. इस फीडबैक सर्वे में 50 तरह के सवाल पूछे गए हैं और विशेष रूप से सुधार के चार ऑप्शनओं के साथ सवाल के नीचे कमेंट का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसमें अपने विचारों को लिखा जा सकता है. इसके लिये नोटिफिकेशन जारी कर लिंक भी जारी की गई हैं.

ये भी पढ़े-कुछ फीसदी किसान ही नए कृषि कानूनों का कर रहे विरोध, बाकी सभी पीएम मोदी के साथः राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर

www.surveymonkey.com इस लिंक पर जाकर अपने सर्वे मे भाग ले सकते हैं. वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर अशोक जैन ने बताया कि इस तरह के सर्वे से पर्यटक अपने विचारों को खुलकर रखता है, साथ ही इस तरह से लोगों की सोच का भी पता चलता है, जिनके नए विचारोंल से वन विहार को उन्नत करने में मदद मिलती है. उन्होंने वन विहार के विकास के लिए इसमें अपने विचार और राय को रखने की अपील की है.

सर्वे के बाद किया जाएगा वन विहार में सुधार

सर्वे के बाद आने वाले रिजल्ट के आधार पर वन विहार सहित अन्य चिड़िया घरों में सुधार कार्य होंगे. देशभर के चिड़ियाघर में सुधार के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा पहली बार ऑनलाइन सर्वे कराया जा रहा है. इस सर्वे में जुटाई गई जानकारी का विश्लेषण करने के बाद संबंधित चिड़ियाघर में सुधार किया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.