ETV Bharat / state

MP Election 2023: राहुल गांधी की 30 सितंबर को MP में पहली चुनावी सभा, 5 अक्टूबर को धार आयेंगी प्रियंका गांधी

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 26, 2023, 4:06 PM IST

Updated : Sep 26, 2023, 4:24 PM IST

Priyanka Gandhi Dhar Rally: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने भी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी के दौरे के बाद अब 30 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा में राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल आएंगे. इसके बाद जन आक्रोश यात्रा के समापन पर धार जिले में प्रियंका गांधी की 5 अक्टूबर को रैली होगी.

File Picture
फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होने जा रहे हैं. कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में राहुल गांधी 30 सितंबर को कालापीपल आएंगे. प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समापन 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली के साथ होगा. यह रैली धार जिले के मोहनखेड़ा में होगी. उधर, कांग्रेस नेता अजय सिंह के मुताबिक प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा को लेकर लोगों का जबरदस्त उत्साह है. राहुल और प्रियंका गांधी की सभाओं से बीजेपी की हार सुनिश्चित होगी. (Rahul Gandhi MP Visit on 30 September)

  • श्री राहुल गांधी जी का मध्यप्रदेश दौरा

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं संसद सदस्य श्री राहुल गांधी जी 30 सितंबर, दिन शनिवार को शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    आप सभी का आत्मीय स्वागत है।

    “जय मध्यप्रदेश, जय कांग्रेस” pic.twitter.com/b9i51Cn80A

    — MP Congress (@INCMP) September 26, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

7 स्थानों से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में 7 स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है. कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक "कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं ने 50 फीसदी हिस्सा कवर कर लिया है. कांग्रेस नेताओं द्वारा निकाली जा रही यात्राओं का जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है. यात्राओं का समापन 5 अक्टूबर तक हो जाएगा. 5 अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसको कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी". उधर, इसके पहले 30 अक्टूबर को राहुल गांधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं. राहुल गांधी पहली बार प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल होंगे. वे शाजापुर जिले के कालापीपल में चुनाव रैली में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने किया था चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद 12 जून को प्रियंका गांधी ने किया था. राहुल गांधी इसके पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश आए थे. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह के मुताबिक "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जिस तरह से जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह मिला था, वैसा ही स्नेह आगामी दौरे के दौरान भी दिखाई देगा". राहुल गांधी का शाजापुरा दौरा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा.

Last Updated : Sep 26, 2023, 4:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.