ETV Bharat / state

नए साल में नई पहल: पोल-खोल अभियान से सत्ता का ताला खोलेगी कांग्रेस! शिव'राज' को करेगी बेनकाब

author img

By

Published : Dec 30, 2021, 7:21 AM IST

नए साल में नए कलेवर में कांग्रेस मैदान में उतर रही है और सरकार को बेनकाब कर एक बार फिर सत्ता का ताला पोल खोल अभियान (MP Congress will expose Shivraj government) वाली चाबी से खोलने की कोशिश करेगी.

MP Congress will expose Shivraj government
पोल-खोल अभियान से सत्ता का ताला खोलेगी कांग्रेस

भोपाल। मप्र में कांग्रेस नए साल से अपना एक नया अभियान शुरु करने जा रही है. इस अभियान को कांग्रेस ने पोल खोलो अभियान नाम दिया है, इसके लिए एक समिति भी गठित की है, जोकि साल भर सरकार की पोल खोलेगी. ये समिति जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर काम करेगी. जिला स्तर तक पोल खोल समितियों का विस्तार किया जाएगा. इससे पहले भी वर्ष 2018 में कांग्रेस ने पोल खोलो अभियान चलाया था, तब मप्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी और यह अभियान भी बंद हो गया था. कांग्रेस इस साल सदस्यता अभियान के साथ ही महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी मिले हैं. इन दोनों अभियानों के जरिए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं.

  • कांग्रेस के जन जागरण अभियान से जुड़ें :
    —टोल फ़्री नंबर 1800212000011 पर मिस्ड कॉल करें।

    मिस्ड कॉल करते ही आपके पास मैसेज आएगा। आप अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंग्रेज़ी में दिए विकल्प में फ़ॉर्म भरकर महंगाई के ख़िलाफ़ इस महाअभियान से जुड़ सकेंगे।#जन_जागरण_अभियान @digvijaya_28 pic.twitter.com/39Nsqnjoxc

    — MP Congress (@INCMP) December 29, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

2021 में हुआ रिकॉर्ड निवेश, अब किसानों की आय बढ़ाना है लक्ष्य, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को 80% कम करने पर जोर

सरकार को बेनकाब करने की तैयारी

कांग्रेस की पोल खोल समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि भाजपा के झूठ और पाखंड के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पोल खोलने (MP Congress will expose Shivraj government) का अभियान चलाने का निर्णय लिया है, तथ्यों के साथ विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार, लूटखोरी और सत्ता को हड़पने के लिए जो झूठ भाजपा ने फैलाया है, उन सारे झूठों को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पोल खोलो अभियान समिति को पुनर्जीवित किया है, इसके जरिए मप्र सरकार की कारगुजारियों को उजागर किया जाएगा.

MP Congress will expose Shivraj government through poll Kholo campaign in new year 2022
पोल खोल समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता

जिला स्तर पर बनाई जाएंगी समितियां

राज्य स्तर पर पोल खोलो समिति के साथ ही प्रदेश भर में जिला स्तर पर ये समितियां बनाई जाएंगी. इन समितियों में कांग्रेस के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा. इन समितियों के सदस्य जिला स्तर पर सरकार की योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ काम करेंगी. जनता की समस्याओं को उजागर करने के साथ ही उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का काम भी इन समितियों द्वारा किया जाएगा. समितियों के जरिए पोल खोलने में कांग्रेस के सभी आनुसांगिक संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को भी मुस्तैद किया जा रहा है.

नए साल में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने 1 नवंबर 2021 से सदस्यता अभियान (congress poll Kholo campaign in new year 2022) शुरु किया है, नए साल में मप्र कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपने सदस्यता के लक्ष्य 50 लाख सदस्य संख्या को पार करेगी. कांग्रेस ने इसके लिए सभी संगठन के पदाधिकारियों को कांग्रेस सदस्यता फार्म भरने की बुक इश्यू कर दी है. यह अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा.

बाल कांग्रेस में बनाए जाएंगे 5 लाख सदस्य

मप्र कांग्रेस ने 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर कमलनाथ की मौजूदगी में बाल कांग्रेस का गठन किया है. बाल कांग्रेस के जरिए कांग्रेस प्रदेश के 16 से 20 साल उम्र तक के लड़के और लड़कियों को सदस्य बनाएगी. कांग्रेस नए साल में 5 लाख बाल कांग्रेस सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय की है. बाल कांग्रेस को कांग्रेस के इतिहास के साथ स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को भी बताया जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.