ETV Bharat / state

MP Election 2023 BJP Candidates List: बीजेपी का MP में बड़ा दांव, चुनावी तारीख के ऐलान से पहले जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

author img

By

Published : Aug 17, 2023, 4:07 PM IST

Updated : Aug 17, 2023, 5:07 PM IST

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम जारी किये गये हैं.

BJP Candidates List MP Election 2023
एमपी बीजेपी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. गुरुवार को बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. सूत्रों के मुताबिक ये लिस्ट काफी अहम है, क्योंकि ये संभावना जताई जा रही है कि 20 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं. बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान पूरी तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले रखी है. वह लगातार एमपी का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड अमित शाह के सामने जारी किया जायेगा.

20 अगस्त को जारी हो सकता है एमपी का रिपोर्ट कार्ड: गृहमंत्री अमित शाह के 20 अगस्त के दौरे को दौरान एमपी के हरेक क्षेत्र के विकास का ब्यौरा पेश किया जायेगा. इसमें ये भी बताया जायेगा कि इस क्षेत्र की तस्वीर 20 साल पहले क्या थी और अब क्या है. इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से हरेक वर्ग के नामचीन चेहरे शामिल होंगे. इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी मंच पर बुलाया जायेगा, जिनकी जिंदगी में आमूलचूल परिवर्तन शिवराज सरकार की योजनाओं के कारण हुआ है.

MP Election 2023 BJP Candidates List
एमपी चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ये भी पढ़ें...

BJP Candidates 1st List MP Election 2023
एमपी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

बीजेपी के 39 उम्मीदवारों के नाम: (BJP Candidates 1st List MP Election 2023)

  1. सबलगढ़- सरला विजेंद्र रावत
  2. सुमावली-ऐंदल सिंह कंसाना
  3. गोहद-लाल सिंह आर्य
  4. पिछोर-प्रीतम लोधी
  5. चाचौड़ा- प्रियंका मीणा
  6. चंदेरी- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
  7. बंडा- वीरेंद्र सिंह लंबरदार
  8. महाराजपुर- कामाख्या प्रताप सिंह
  9. छतरपुर- ललिता यादव
  10. पथरिया- लखन पटेल
  11. गुन्नौर (अजा)- राजेश कुमार वर्मा
  12. चित्रकूट- सुरेंद्र सिंह गहरवार
  13. पुष्पराजगढ़ (अजजा)- हीरा सिंह श्याम
  14. बड़वारा (अजजा)- धीरेंद्र सिंह
  15. बरगी- नीरज ठाकुर
  16. जबलपुर पूर्व (अजा)- अंचल सोनकर
  17. शाहपुर (अजजा)- ओमप्रकाश धुर्वे
  18. बिछिया (अजजा)- विजय आनंद मरावी
  19. बैहर (अजजा)- भगत सिंह नेताप
  20. लांजी- राजकुमार कर्राये
  21. बरघाट (अजजा)- कमल मस्कोले
  22. गोटेगांव (अजा)- महेंद्र नागेश
  23. सौसर- नानाभाऊ मोहोड़
  24. पांढुर्णा (अजजा)- प्रकाश उइके
  25. मुलताई- चंद्रशेखर देशमुख
  26. भैंसदेही (अजजा)- महेंद्र चौहान
  27. भोपाल उत्तर - आलोक शर्मा
  28. भोपाल मध्य- ध्रुव नारायण
  29. सोनकच्छ (अजा)- राजेश सोनकर
  30. महेश्वर (अजा)- राजकुमार मेव
  31. कसरावद- आत्माराम पटेल
  32. अलीराजपुर (अजजा)- नागर सिंह चौहान
  33. झाबुआ (अजजा)- भानू भूरिया
  34. पेटलावद (अजजा) - निर्मला भूरिया
  35. कुक्षी (अजजा)- जयदेव पटेल
  36. धरमपुरी (अजजा) - कालू सिंह ठाकुर
  37. राऊ - मधु वर्मा
  38. तराना- ताराचंद गोयल
  39. घटिया (अजा) - सतीश मालवीय
Last Updated : Aug 17, 2023, 5:07 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.