ETV Bharat / state

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, 10 फरवरी से सात चरण में मतदान, 10 मार्च को नतीजे

author img

By

Published : Jan 8, 2022, 7:36 AM IST

Updated : Jan 8, 2022, 4:48 PM IST

big breaking
मध्यप्रदेश में महंगी होगी बिजली

16:42 January 08

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, 10 फरवरी से सात चरण में मतदान, 10 मार्च को नतीजे

5 states election dates
देश के 5 राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा
  • सभी 5 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव.
  • यूपी में सात चरणों में होगा चुनाव.
  • यूपी में पहला फेज- 10 फरवरी, दूसरा फेज- 14 फरवरी, तीसरा फेज- 20 फरवरी, चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां- 27 फरवरी, छठवां- 3 मार्च और सातवां- सात मार्च को होगा.
  • गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को होगा चुनाव.
  • मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होगा चुनाव.

13:47 January 08

थूक जिहाद पर बवाल! जावेद हबीब के सैलून में करणी सेना ने की तोड़फोड़

इंदौर के 56 दुकान स्थित जावेद हबीब के सैलून (शोरूम) में करणी सेना के सदस्यों ने जमकर तोड़फोड़ की, शुक्रवार को ही बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 48 घंटे में दुकानें बंद करने की चेतावनी दी थी. जावेद हबीब का एक महिला की हेयर ड्रेसिंग के वक्त सिर पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से इसका विरोध किया जा रहा है.

13:02 January 08

अद्वैत वेदांत ही है शांति का आधार, आदि शंकराचार्य बोर्ड की बैठक में बोले सीएम शिवराज

  • विश्व में विभिन्न मत मतांतर, विद्वेष और वैमनस्य का भाव व्याप्त है। इसकी समाप्ति का आधार सिर्फ अद्वैत वेदांत ही है। pic.twitter.com/fw6oiP9ijn

    — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 8, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

विश्व में विभिन्न मत मतांतर, विद्वेष और वैमनस्य का भाव व्याप्त है, इसकी समाप्ति का आधार सिर्फ अद्वैत वेदांत ही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो पोस्ट कर दिखाया शांति का मार्ग. जीवो ब्रह्मैव नापरः! वैश्विक शांति सद्भाव और एकात्मता के मूल आद्य शंकराचार्य के अद्वैत मत के प्रसार हेतु संस्थापित आदि शंकराचार्य बोर्ड की बैठक में आज मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ट्रस्ट के अन्य न्यासीगणों के साथ बैठक हुई थी.

09:10 January 08

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, ॐ नमः शिवाय का किये जाप

उज्जैन। महाकाल मंदिर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए. ॐ नमः शिवाय का जाप करते नजर आए राज्यपाल खान.

07:21 January 08

मध्यप्रदेश में महंगी होगी बिजली, जनता पर जारी रहेगा 'शव'राज का प्रहार: कांग्रेस

  • शवराज का जनता पर प्रहार जारी रहेगा,
    ― मध्यप्रदेश में महंगी होगी बिजली, हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार किया।

    शिवराज जी,
    जनता को प्रताड़ित क्यों कर रहे हो,
    बिजली के दाम कम क्यों नहीं करते..?

    “शिवराज हटाओ, सस्ती बिजली पाओ” pic.twitter.com/JTSK94vO80

    — MP Congress (@INCMP) January 8, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भोपाल। शवराज का जनता पर प्रहार जारी रहेगा! मध्यप्रदेश में महंगी होगी बिजली, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार किया. शिवराज जी, जनता को प्रताड़ित क्यों कर रहे हो, बिजली के दाम कम क्यों नहीं करते..? 'शिवराज हटाओ, सस्ती बिजली पाओ'. ये बातें एक पोस्टर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. इसके अलावा मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर भी तंज कसा है.

Last Updated : Jan 8, 2022, 4:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.