ETV Bharat / state

Bharat Jodo yatra In MP : राहुल गांधी की यात्रा से पहले MP में Congress निकालेगी 16 उप यात्राएं, सभी विधानसभा क्षेत्र कवर करने की कोशिश

author img

By

Published : Oct 8, 2022, 6:48 PM IST

Updated : Oct 8, 2022, 8:20 PM IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश (Bharat Jodo yatra In MP) में नवंबर के अंत में प्रवेश करेगी, लेकिन उसके पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) प्रदेश भर में 16 उप यात्राएं निकालेगी. ये यात्राएं बाद में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो जाएंगी. ये उप यात्राएं उज्जैन, आगर मालवा, खंडवा, इंदौर, बुरहानपुर आदि से निकलेंगी. इन उप यात्राओं का लक्ष्य सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर (Cover all assembly constituencies) करना है. वहीं राजनीत के जानकारों का कहना है कि इन यात्राओं से कांग्रेस प्रदेश में माहौल बनाना चाहती है. मिशन 2023 के लिहाज से कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बहुत अहम मानकर चल रही है. (Rahul Gandhi Bharat Jodo yatra) (Rahul Gandhi Yatra in MP) (Mp Congress take out 16 Up yatra)

Bharat Jodo yatra In MP
राहुल गांधी की यात्रा से पहले एमपी में 16 उप यात्राएं

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में कांग्रेसी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एमपी में ये यात्रा नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रवेश करेगी. बुरहानपुर से यात्रा 24 और 25 नवंबर को प्रदेश में पहुंचेगी. इसके पहले इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उप यात्राएं निकालने का निर्णय लिया है. इन यात्राओं को मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विधानसभाओं से निकालने की योजना है. इससे लगभग 230 विधानसभा सीटों को कवर किया जा सके. (Bharat Jodo yatra In MP) (Rahul Gandhi Bharat Jodo yatra)

कांग्रेस को उम्मीद-सकारात्मक परिणाम मिलेंगे : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के अनुसार राहुल गांधी जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, उसके सकारात्मक परिणाम निकल कर सामने आ रहे हैं और लोग उनकी यात्रा में लगातार जुड़ रहे हैं. ऐसे में जब वह मध्यप्रदेश आएंगे तो उसके पहले तमाम जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में ये उप यात्राएं निकाली जा रही हैं. जब वह मध्यप्रदेश में होंगे, तब ये यात्राएं उनकी यात्रा में शामिल हो जाएंगी. मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के अनुसार उप यात्रा विधायक और पूर्व विधायक तथा विधानसभा प्रत्याशियों के नेतृत्व में निकाली जाएंगी.

भारत जोड़ो यात्रा पर गोविंद सिंह का बयान

बीजेपी ने यात्राओं पर किया कटाक्ष : इधर, कांग्रेस की उप यात्राओं पर सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश शर्मा ने इन यात्राओं पर कटाक्ष किया है. राकेश शर्मा का कहना है कि अगर कांग्रेस को उप यात्रा ही निकालनी है तो महिला उत्पीड़न और उनके विधायकों द्वारा किए जा रहे महिलाओं के साथ गलत व्यवहार को लेकर निकालें. शर्मा का कहना है कि कमलनाथ चाहते ही नहीं है कि राहुल की यात्रा सफल हो, इसलिए पहले ही उप यात्राएं निकालकर कार्यकर्ताओं को थकाना चाहती है.

राहुल गांधी की यात्रा से पहले एमपी में 16 उप यात्राएं

Jabalpur: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, Bharat Jodo Yatra का असर कि मोहन भागवत मस्जिद और मदरसा जा रहे

मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस : इधर, वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाठक कहते हैं कि इन यात्राओं के माध्यम से कांग्रेस 2023 की नींव तैयार करना चाहती है. कांग्रेस उप यात्राओं से लोगों को जोड़ना चाह रही है, जिससे कि लोगों में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पहले से ही माहौल बन जाए. प्रदेश में ऐसा माहौल निर्मित हो, जिससे कि राहुल गांधी की यात्रा सफल हो सके. पंकज पाठक यह भी कहते हैं कि इन यात्राओं में भीड़ भले ही कार्यकर्ताओं की जुटे और लोग इससे जुड़े, लेकिन कांग्रेस इसे वोट बैंक में तब्दील कर पाती है या नहीं यह बड़ा सवाल है.

(Bharat Jodo yatra In MP) (Rahul Gandhi Bharat Jodo yatra) (Rahul Gandhi Yatra in MP) (Mp Congress take out 16 Up yatra) (Cover all assembly constituencies)

Last Updated :Oct 8, 2022, 8:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.