ETV Bharat / state

दिवाली पर 5 दिनों का खास अनुष्ठान, जानें इन 5 दिनों में हरेक पूजा का शुभ मुहूर्त, शॉपिंग, गाड़ी खरीदने का टाइम

author img

By

Published : Oct 22, 2022, 6:59 PM IST

Updated : Oct 22, 2022, 7:49 PM IST

5 days diwali celebration shubh muhurt
दीवाली के 5 दिनों की पूजा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार दीपावली के पांच दिनों में पूजा का विशेष महत्व है. धनतेरस पूजा, दीवाली में भी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. तो आइए जानते हैं मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा के अनुसार दीवाली की पांच दिनों के पूजा, खरीददारी, दुकान पूजा का शुभ मुहूर्त. (5 days diwali मelebration) (Diwali shubh muhurt pooja vidhi) (Dhanteras 2022) (laxmi pujan mahalaxmi puja ka time)

Diwali Shubh Muhurt: एक बार फिर हम दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाने जा रहे है. वैदिक पंचांग के अनुसार दीपावली के पांच दिनों में पूजा का विशेष महत्व है. कुबेर पूजा, धनतेरस पूजा, धनतेरस की खरीदारी, भाई दूज, गोवर्धन पूजन, दीवाली में लक्ष्मी पूजा की जाती है. तो आइए जानते हैं मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा के अनुसार दीवाली के पांच दिनों की पूजा, खरीददारी, दुकान पूजा का शुभ लग्न, मुहूर्त.

दीवाली के 5 दिनों की पूजा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
  • धनतेरस पूजा, कुबेर पूजा, धन्वंतरी पूजा मुहूर्त: 22 अक्टूबर 2022 शनिवार

प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 06:02 से 07:03 तक

स्थिर लग्न मुहूर्त: रात 08:16 से 10:32 रात तक

लाभ चौघड़िया मुहूर्त: शाम 06:02 से 07:22 तक

शुभ चौघड़िया मुहूर्त: रात 08:56 से 10:30 रात तक

अमृत चौघड़िया मुहूर्त: रात 10:30 से 12:03 रात तक

धनतेरस मे बर्तन ,सोना, चांदी, गाड़ी खरीदने हेतु 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार सूर्योदय 06:19 से त्रयोदशी तिथि शाम 06:03 तक शुभ चौघड़िया में राहुकाल छोड़कर खरीदना शुभ रहेगा .

गाड़ी मुहूर्त: 23 अक्टूबर 2022 त्रयोदशी तिथि रविवार, दोपहर 02:32 से 02:42 दोपहर तक.

  • नरक चौदस दीपदान मुहूर्त: 23 अक्टूबर 2022 रविवार

प्रदोष काल बेला: शाम 6:03 से 7:03 शाम तक.

रात्रि शुभ चौघड़िया मुहूर्त: शाम 6:03 से 7:21 शाम तक

रात्रि अमृत चौघड़िया मुहूर्त: शाम 7:21 से 8:55 रात तक

सामान्य चौघड़िया मुहूर्त: रात 8:55 से 10:29 रात तक

रात्रि कालीन लाभ चौघड़िया मुहूर्त: रात्रि 1:37 से 3:11 रात तक

  • नरक चौदस तेल उबटन: 24 अक्टूबर 2022

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:39 से 06:15 सूर्योदय से पहले तक

  • दीपावली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: 24 अक्टूबर 2022 रविवार

गोधूलि बेला: शाम 05:35 से 05:59 शाम तक

प्रदोष काल बेला: शाम 5:47 से 7:02 शाम तक

स्थित वृषभ लग्न मुहूर्त: शाम 7:01 से 8:59 रात तक

लाभ चौघड़िया मुहूर्त: रात 10:29 से 12:03 रात तक

महानिशा मुहूर्त: रात 11:38 से 12:28 रात तक

मध्य रात्रि सिंह स्थिर लग्न मुहूर्त: रात 1:28 से 3:36 रात तक

रात्रि कालीन शुभ चौघड़िया मुहूर्त: रात 1:37 से 3:11 रात तक

दीपावली 2022 के लिए बनाएं सबकी की पसंदीदा मिठाई काजू कतली

  • गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट: 26 अक्टूबर 2022 बुधवार स्वाति ग्रहण अशुद्ध नक्षत्र के उपरांत दोपहर 01:25 से 02:42 दोपहर तक
  • भाई दूज (यम द्वितीया) तिलक मुहूर्त: 27 अक्टूबर गुरुवार

चार सामान्य चौघड़िया तिलक मुहूर्त: 10:37 से 12:03 शाम तक

लाभ चौघड़िया तिलक मुहूर्त: दोपहर 12:03 से 12:45 दोपहर तक

व्यापार,गल्ला मंडी, काटा मुहूर्त: 27अक्टूबर 2022 गुरुवार, दिन के 11:39 से 11:51 दोपहर तक

  • धनतेरस की खरीदारी (शॉपिंग) करते समय इन बातों का रखें ध्यान, इसे इग्नोर ना करें: धनतेरस के दिन कई तरह की वस्तुएं खरीदते हैं इसमें सोना चांदी स्टील, ताबे एवं पीतल के बर्तन से लेकर झाड़ू तक शामिल है मगर बहुत कम लोग यह जानते हैं कि धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना अच्छा नहीं होता, ऐसी गलती बिल्कुल ना करें. बर्तन घर लाते समय उसमें थोड़ा सा जल भरकर घर लेकर आए या उसमें सतधन कोई भी अनाज भर के लाए,या उसमें कोई ना कोई फल या मिष्ठान रख कर लाए.

Disclaimer: यह आर्टिकल ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा के आंकलन के आधार पर यह सारे मुहूर्त और टाइम दिए गए हैं. Etv Bharat स्वतंत्र तरीके से ज्योतिषिय भविष्वाणी को लेकर कोई दावा नहीं करता.

Last Updated :Oct 22, 2022, 7:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.