ETV Bharat / state

Animal slaughter places Bhopal : ईद के लिए 42 अस्थाई पशु वधस्थल बनाए जाएंगे, ये रहेंगे नियम

author img

By

Published : Jul 9, 2022, 3:50 PM IST

भोपाल में ईद-उल-अज़हा के मौके पर जानवरों की कुर्बानी हेतु शहर के 42 स्थानों पर नगर निगम द्वारा अस्थायी पशुवध गृह बनाए जाएंगे. कलेक्टर ने शहर के 42 स्थानों पर 10 जुलाई 2022 से 12 जुलाई 2022 तक अस्थायी पशुवध गृह बनाने हेतु सशर्त स्वीकृति प्रदान की है. (42 temporary animal slaughter places Bhopal) (Rules for animal slaughter places)

42 temporary animal slaughter places Bhopal
ईद के लिए 42 अस्थाई पशु वधस्थल बनाए जाएंगे

भोपाल। भोपाल निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने समस्त अस्थायी पशुवध गृहों पर साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही शहर के नागरिकों से अपील की है कि वह ईद-उल-अजहा के मौके पर जानवरों की कुर्बानी चिह्नित अस्थायी पशुवध गृह में ही करें और अवशेषों को यहां-वहां न फेंकें. अवशेषों को निगम के कचरा वाहनों को ही दें. निगम आयुक्त चौधरी ने चेतावनी भी दी है कि चिह्नित स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थान पर कुर्बानी किए जाने पर जुर्माना किया जाएगा.

ये स्थान तय किए हैं : जिला कलेक्टर द्वारा ईद-उल-अज़हा के अवसर पर रविवार 10 जुलाई से मंगलवार 12 जुलाई 2022 तक जानवरों की कुर्बानी हेतु मस्जिद मदारूल मुहाम परिसर गिन्नौरी, नूरमहल पायगा परिसर, बड़ा मकबरा गणगौर वाली बावड़ी काजी कैम्प कबाड़खाना, मुफ्ती साहब का बाग मस्जिद परिसर, पंचायती मस्जिद परिसर इस्लामपुरा, मस्जिद पिंडारान परिसर घोड़ा नक्कास, टीटी नगर जवाहर चौक, भदभदा मस्जिद परिसर, कब्रिस्तान बड़ा बाग, गांधी नगर जामा मस्जिद परिसर, पुल बोगदा ग्लू फैक्ट्री के पीछे परिसर, भारत टाकीज पुराना मसलख परिसर में, सूफिया मस्जिद अहमदाबाद पैलेस कोहेफिजा परिसर, मस्जिद बीबी नियाज फतिमा शाहमीरी हरी मज़ार परिसर करोंद, मस्जिद आरिफ नगर, मस्जिद पिपलानी के परिसर, ताजुल मसाजिद परिसर, मस्जिद तरजुमेवाली परिसर, अब्बास नगर गोंदरमउ बड़ी मस्जिद परिसर, मस्जिद निजामुद्दीन परिसर बीएचईएल, मस्जिद रईस अहमद परिसर हाता रूस्तम खां, गढ़ी वाली मस्जिद परिसर खानूगांव, चार मीनारा मस्जिद परिसर ऐशबाग, बाग फरहत अफजा बड़ी मस्जिद परिसर, मस्जिद एन सेक्टर गोविन्दपुरा परिसर, मस्जिद सिकन्दर जहां परिसर नारियलखेड़ा, आमवाली मस्जिद परिसर जहाँगीराबाद, गौसिया मस्जिद संजय नगर ईदगाह, लाल मस्जिद परिसर बाग मुन्सी हुसैन खाँ, मस्जिद इकरा परिसर गेहूंखेड़ा कोलार रोड स्थान तय किए गए हैं

यहां भी कर सकते हैं कुर्बानी : शहर में मस्जिद उस्मान गनी परिसर मोती लाल नगर बैरसिया रोड, जामा मस्जिद सकलैनी परिसर मयूर विहार अशोका गार्डन, फैज मस्जिद परिसर एयरपोर्ट रोड, इमामबाडा इरानियन परिसर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 06, जामा मस्जिद कैंप नं. 12 परिसर बैरागढ़, जामा मस्जिद भानपुर परिसर,मस्जिद शहीद आसिफ शाहमीरी रोशनपुरा परिसर, मस्जिद अहले हदीस परिसर केटेग्राईज मार्केट नया कबाडखाना, शिया जामा मस्जिद आले मोहम्मदी परिसर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद, रविशंकर नगर हबीबगंज थाने के सामने जामा मस्जिद परिसर, छोटी मस्जिद, मोमिनपुरा परिसर जेलबाग रोड जिंसी, मस्जिद अखाड़े वाली मोमिनान गरम गड्डा परिसर, मस्जिद अहमदपुर परिसर में अस्थायी पशुवध गृह बनाने की सशर्त अनुमति प्रदान की है.

भोपाल में ईद-उल-फितर का जश्न: ईदगाह पर सवा लाख नमाजियों ने पढ़ी नमाज

ये रहेंगे इन अस्थायी पशुवध गृहों के नियम : जिला कलेक्टर द्वारा जारी अनुमति के अनुसार पशुवध किये जाने वाले स्थान को चारों ओर से दीवार/ टीनशेड से मजबूती से बंद किया जाना आवश्यक होगा. खुले स्थान में पशुवध कदापि नहीं किया जाएं. पशुवध के लिये परिसर में तम्बू इत्यादि की व्यवस्था की जाए. कोई ऐसा कृत्य नहीं किया जाए जिससे दो संप्रदायों के बीच वैमनस्यता या संप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो. सोशल मीडिया पर पशुवध का कोई वीडियो वायरल नहीं किया जाए. पशुवध गृह में प्रतिबंधित पशुओं का वध नहीं किया जाए. तीन बाई दो का एक गड्ढा खोदा जाए. केवल उन्हीं पशुओं का वध किया जाए जो नगर निगम ( पशु चिकित्सा) के सक्षम अधिकारी द्वारा वैध करने योग्य प्रमाणित किए गए हैं. पशुवध के बाद मांस भलीभांति ढांककर वध स्थान से घर लाया जाए. शाम 4 बजे के बाद किसी पशु का वध न किया जाए. (42 temporary animal slaughter places Bhopal) (Rules for animal slaughter places)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.