ETV Bharat / state

Lunar Eclipse 2022: बेसब्री से है चंद्र ग्रहण का इंतजार, जानिए किस शहर में कितने बजे दिखाई देगा साल का आखिरी ग्रहण

author img

By

Published : Nov 6, 2022, 10:52 AM IST

साल 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण की चर्चा हर तरफ हो रही, 8 नवम्बर को चंद्र ग्रहण है तो लोग सूतक काल से लेकर राशियों पर ग्रहण का प्रभाव जानने के लिए उत्सुक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत के कई इलाक़ों में दिखाई नही देगा, हालांकि अगर आप पूर्वी क्षेत्र से हैं तो आप पूर्ण चंद्र ग्रहण देख पाएंगे. लेकिन अन्य स्थानों से इसे सिर्फ़ आंशिक रूप में देखा जा सकेगा, जानिए आपके शहर में कितने बजे देख सकेंगे चंद्र ग्रहण- (Lunar Eclipse 2022) (Indian cities will witness last eclipse of 2022) (Chandra Grahan 2022) (Lunar Eclipse 2022 on November 8) (last eclipse of 2022)

Etv Bharat
Etv Bharat

भिंड। 8 नवम्बर को होने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर ज्योतिषविदों से लेकर आमजन तक निगाहें कई सवालों के जवाबों पर टिकी हुई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा उत्सुकता ग्रहण के समय को लेकर है. वैसे तो चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:32 पर चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश के साथ शुरू हो जाएगा और क़रीब शाम 7:26 पर उपछाया के बाहर जाते ही समाप्त. लेकिन, पृथ्वी की प्रच्छाया में प्रवेश के साथ ग्रहण 48 मिनट तक 6:19 तक रह कर समाप्त होगा. (Lunar Eclipse 2022)(last eclipse of 2022)

चंद्र ग्रहण का समय:
चंद्रमा का उपच्छाया या प्रवेश- 13:32
आंशिक ग्रहण आरंभ- 14:39
पूर्ण ग्रहण आरंभ- 15:46
ग्रहण का केंद्र- 16:29
पूर्ण ग्रहण समाप्त-17:11
आंशिक ग्रहण समाप्त- 18:19
चंद्रमा का उपच्छाया के बाहर - 19:26

मध्यप्रदेश में चंद्र ग्रहण की समयावधि:
मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और 6 बजकर 19 मिनट तक देख जा सकेगा. यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा.
ग्वालियर में चंद्रग्रहण शाम 5:28 पर होगा इसके साथ ही आंशिक रूप में दिखाई देगा, 5:31 पर ग्रहण अपने मध्य यानि सर्वोच्च स्तर पर होगा इसके बाद शाम 6:19 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. (Chandra Grahan 2022)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आंशिक चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगी जो ग्रहण समाप्ति के समय 6:19 तक रहेगा.
महाकाल की नगरी उज्जैन में शाम 5 बजकर 42 मिनट पर आंशिक चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो 6:19 पर ग्रहण समाप्ति तक देखा जा सकेगा.
इंदौर क्षेत्र में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 43 मिनट पर दिखाई देगा, इस दौरान 5:46 पर इसका मध्य होगा वहीं शाम 6 बजकर 19 मिनट पर आंशिक ग्रहण समाप्त हो जाएगा. (Lunar Eclipse 2022 on November 8)

Chandra Grahan 2022: धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये चंद्र ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण, जानें किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

भारत में कहाँ और कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण:
• कोलकाता- अन्य जगहों की अपेक्षा चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से लगभग 4:52 बजे उदय होना शुरू हो जाएगा और 4:54 घंटे तक पूरी तरह से दिखाई देगा.
• नई दिल्ली- शाम 5 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा
• बेंगलुरु- शाम 5 बजकर 57 मिनिट पर चंद्रग्रहण दिखाई देगा
• मुंबई- शाम 6 बजकर 03 मिनट पर चंद्रग्रहण देख जा सकेगा
• नागपुर- शाम 5 बजकर 32 मिनट पर चंद्रग्रहण शुरू होगा
• श्रीनगर- शाम 5 बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा ग्रहण के साथ क्षितिज से ऊपर उठेगा
• जयपुर- शाम 5 बजकर 37 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी
• चेन्नई- शाम 5 बजकर 38 मिनट पर चंद्र ग्राहम देखा जा सकेगा.
• पटना- पटना में चंद्र ग्रहण शाम 5:05 बजे चंद्रोदय के साथ शुरू होगा और शाम 6:18 बजे खत्म होगा.
• हैदराबाद- शाम 5 बजकर 40 मिनट पर चंद्रग्रहण दिखाई देगा.

आंशिक होगा अगला चंद्र ग्रहण: भारत से देखा जा सकने वाला अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को होगा, हालांकि अक्टूबर 2023 में, भारत से एक छोटा आंशिक ग्रहण देखा जाएगा. इसके बाद 2026 में भी चंद्रग्रहण का संयोग बनेगा. (Indian cities will witness last eclipse of 2022)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.