ETV Bharat / city

Ujjain Mahakaleshwar Temple राजा रूप में नजर आए बाबा महाकाल, नाग देवता को मस्तक पर किया विराजित

author img

By

Published : Aug 27, 2022, 7:22 AM IST

शनिवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया, वहीं बाबा महाकाल का आज राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान को आज भांग और चंदन, अबीर से उबटन कर श्रृंगार किया गया. बाबा महाकाल के मस्तक पर नाग देवता को विराजित कराकर फूलों से सजाया गया. बाद में भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. Ujjain Mahakaleshwar temple, Baba Mahakal makeup on 27 August 2022

Ujjain Mahakaleshwar Temple
राजा रूप में नजर आए बाबा महाकाल

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 2:30 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया, इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडा, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए. Ujjain Mahakaleshwar temple

Ujjain Mahakaleshwar Temple
Ujjain Mahakaleshwar Temple

Girl Shiv Tandav Shrotam Mahakal, बाबा महाकाल के सामने 3 साल की बच्ची का शिव तांडव स्त्रोत्तम पाठ, दुनिया हैरान

राजा रूप में नजर आए बाबा महाकाल: पंडा, पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को आज राजा के रूप में श्रृंगार किया गया, श्रृंगार इतना अदभुत था कि श्रद्धालुओं को आनंदित नजर आए. भगवान को मस्तक पर नाग देवता और कुंदन जड़ा टीका धारण कराकर फूलों से सजाया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाए गए, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. Baba Mahakal makeup on 27 August 2022

Baba Mahakal makeup on 27 August 2022
नंदी महाराज के आज के दर्शन
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.