Aaj Ka Panchang 21 September: एकादशी श्राद्ध आज, जानें आज की शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Sep 21, 2022, 6:56 AM IST

Aaj Ka Panchang 21 September

Aaj Ka Panchang 21 September हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 21 September: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

21 सितंबर 2022: बुधवार अश्विन कृष्ण पक्ष सूर्योदय एकादशी तिथि रात 11:34 तक उसके उपरांत द्वादशी तिथि.
एकादशी व्रत आज
एकादशी श्राद्ध आज

मूल प्रारंभ: आज 21 सितंबर बुधवार रात 11:47 से अश्लेषा नक्षत्र के 12 दिन के छोटे मूल प्रारंभ हो रहे हैं.
मूल समाप्ति: 23 सितंबर शुक्रवार की रात 03:51 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र रात 11:47 तक उसके उपरांत अश्लेषा नक्षत्र.
राशि: कर्क राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
लाभ: प्रातः 06:07 से 07:38 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 07:38 से 09:10 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 10:41 से 12:12 दोपहर तक.
चर सामान्य: दोपहर 03:14 से 04:45 शाम तक.
लाभ: शाम 04:45 से 06:17 शाम तक.

Shardiya Navratri 2022: देखिए मां भद्रकाली का चमत्कार, दुग्ध स्नान कराते ही खुल जाते हैं माता के नेत्र

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात
शुभ: रात 07:45 से 09:14 रात तक.
अमृत: रात 09:14 से 10:43 रात तक.
चर सामान्य: रात 10:43 से 12:12 रात तक.
लाभ: रात 03:10 से 04:39 रात तक.

अभिजीत मुहूर्त: नहीं है.
आज का शुभ अंक: 2 3, 7, 8.

राहुकाल: दोपहर 12:12 से 01:43 दोपहर तक. इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खाकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.