ETV Bharat / city

Inclusive Cities Award 2022: सागर स्मार्ट सिटी को जेंडर एंड डिसेबिलिटी कैटेगरी में मिला अवार्ड, ED और CEO सम्मानित

author img

By

Published : Sep 1, 2022, 11:01 PM IST

सागर स्मार्ट सिटी को जेंडर एंड डिसेबिलिटी कैटेगरी में अवार्ड मिला है. देश की 100 स्मार्ट सिटीज में से सागर सहित 2 स्मार्ट सिटीज द्वारा जेंडर एंड डिसेबिलिटी समावेशन पर किए गए कार्यों की सराहना कर पुरस्कृत किया गया. स्मार्ट प्रौद्योगिकी सॉल्यूशन को अपनाकर अवार्ड दिया गया है. Inclusive Cities Award 2022, Sagar Get Award in Gender and Disability Category

Sagar Smart City Get Award
सागर स्मार्ट सिटी अचीवमेंट

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले को स्मार्ट सिटी का अवार्ड फिर हासिल हुआ है. भारतीय शहरों को अधिक सुलभ और सभी के लिए उपयोगी बनाने के लिए यह पुरस्कार मिला है. तकनीकी समाधानों को अपनाकर खासकर विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, लड़कियों और बुजुर्गों के लिए समावेशी, सुलभ, सुरक्षित और बेहतर शहर विकसित करने के लिए स्मार्ट नवाचारों, विचारों, तकनीकी समाधानों आदि के कार्यों को देखते हुए पुरस्कृत किया गया है. (Inclusive Cities Award 2022)

Inclusive Cities Award 2022
सागर स्मार्ट सिटी को मिला पुरस्कार

इनक्लूसिव सिटीज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन: केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके तहत यूनाइटेड नेशंस इंडिया, एनआईयूए, नीति आयोग और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सॉल्यूशन चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवॉर्ड 2022 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सागर स्मार्ट सिटी का भी चयन हुआ था. यूनाइटेड नेशंन एवं यूएन हैबिटेट के प्रतिनिधियों ने सागर स्मार्ट सिटी एवं बेलगावी स्मार्ट सिटी में जेंडर एंड डिसेबिलिटी के सभी आवश्यक मापदंडों पर बेहतर कार्य किया है. देश की 100 स्मार्ट सिटीज में से सागर सहित 2 स्मार्ट सिटीज के कार्यों की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया गया. (Sagar Smart City Get Award)

सागर स्मार्ट सिटी आईसैक 2022 के पहले राउंड के लिए चयनित, देश में 31 वीं और प्रदेश में चौथी रैंकिंग

ईडी और सीईओ को मिला सम्मान: कार्यक्रम के दौरान सागर स्मार्ट सिटी में प्रौद्यगिकी सॉल्यूशन को अपनाया गया. जिसके लिए सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक चंद्र शेखर शुक्ला और सीईओ राहुल सिंह राजपूत को स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवार्ड 2022 प्रदान कर सम्मानित किया गया. (Sagar Get Award in Gender and Disability Category)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.